डुअल कैमरे से लैस होगा लेईको ले2 एस

Join Us icon

कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी लेईको अपने स्मार्टफोन्स ले 1एस और ले 2 की सफलता के बाद इसी सीरीज़ में नया फोन लेईको ले2 एस डुअल लॉन्च कर सकती है। ताजा जानकारी के मुताबिक लेईको के ही एक और नये फोन को चीनी साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जिसे ले2 एस बताया जा रहा है।

एलजी के10 (2017) हुआ भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास फ़ीचर्स

टेना पर लिस्ट हुए फोन को लेईको ले2 का उन्नत वर्ज़न लेईको ले2 एस बताया गया है। वेबसाइट पर फोन को एलईएक्स656 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा साथ ही वेबसाइट पर इस फोन का डुअल सिम वाला वेरिएंट भी मौजूद है। लेईको के इन दोनों फोन के सभी फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स समान है।

leeco-le-2s-dual 91Mobiles

इस नए फोन पर नज़र डाले तो टेना के अनुसार यह 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित होगा जो 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

leeco-le-2s-dual-2 91Mobiles

लेईको ले2 एस में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमर सेटअप होगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।

जियोनी ए1 होगा जियोनी का पहला सेल्फी सेंट्रिक फोन, डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर इस 4जी फोन में एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई जैसे फ़ीचर्स उपलब्ध होंगे वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ​फिलहाल कंपनी की ओर से इस फोन की कोई जानकारी नहीं दी गई है ​लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एमडब्ल्यूसी 2017 में लेईको अपना यह फोन प्रदर्शित कर सकती है।