जानें Airtel के 558 रुपये और 598 रुपये वाले प्लान में कितना हैं अंतर और कौन-सा प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio सभी कंपनियां कोशिश में लगी है कि किस तरह से अपने ग्राहकों को नेटवर्क से बनाए रखा जाए और नए कस्टमर्स को जोड़ा जाए। यूजर्स को लुभाने के लिए ये कंपनियां पिछले दिनों टैरिफ रेट बढ़ाने के बाद भी नए नए प्लान्स बाजार में लेकर आ रही है। Airtel ने अपने 558 रुपये वाले पुराने प्लान को फिर से पेश कर दिया है। अब इस रेंज में Airtel के पास 558 रुपये और 598 रुपये के दो प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जो यूजर्स की लगभग सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। यदि आप भी Airtel नेटवर्क यूज़ करते हैं और नया रिचार्ज कराने वाले हैं तो आगे बताई गई डिटेल आपको प्लान चुनने में बहुत सहायक होगी।

Airtel 558 रुपये प्लान

सबसे पहले कंपनी द्वारा बाजार में फिर से उतारे गए 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्रीपेड यूजर्स के लिए आता है। यह प्लान बंद होने के पहले 82 दिनों के लिए आता था, लेकिन अब एयरटेल ने 558 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट का जिक्र इंटरनेट डाटा से शुरू करें तो इस प्लान में उपभोक्ताओं को हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है।

Airtel rs 558 rs 598 prepaid plan benefits comparison internet data voice call

3जीबी प्रतिदिन के हिसाब से Airtel ग्राहक इस प्लान में कुल 168GB 4G इंटरनेट डाटा मिलेगा। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो दैनिक तौर पर अधिक इंटरनेट का यूज़ करते हैं। इसके अलावा एयरटेल अपने यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस तथा अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। Airtel द्वारा दी जा रही से वॉयस पूरी तरह से फ्री हैं जिनका यूज़ ऑन-नेटवर्क के साथ ही ऑफ-नेटवर्क पर भी बिना किसी एफयूपी लिमिट के किया जा सकता है।

Airtel 598 रुपये प्लान

एयरटेल का यह प्लान कंपनी द्वारा अपडेट किए गए नए टैरिफ प्लान्स में से एक है। यह प्रीपेड प्लान अब 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में Airtel की ओर से यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। 1.5 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से एयरटेल यूजर्स पूरे प्लान में कुल 126GB 4G इंटरनेट डाटा का लाभ उठा पाएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो मोबाइल पर इंटरनेट का यूज़ सीमित करते हैं और प्लान की वेलिडिटी अधिक दिनों के लिए चाहते हैं।

Airtel rs 558 rs 598 prepaid plan benefits comparison internet data voice call
courtesy-The Financial Express

प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Airtel के इस प्लान में 558 रुपये वाले प्लान के जैसे ही फायदे मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। यानि एयरटेल यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर पूरी तरह से फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं। ये कॉलिंग रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से मुफ्त रहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here