फ्री कॉलिंग और डेली 1जीबी डाटा वाले Airtel के तीन शानदार प्लान, कीमत 200 रुपए से कम

भारतीय टेलिकॉम ऑपरेटर्स काफी समय से अलग अलग कीमतों में नए प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान की मदद से कंपनियों का कोशिश है कि वह ग्राहकों को अपने नेटवर्क में जोड़े। इससे ग्राहकों के पास कई ऑप्शन मौजूद हो गए हैं, जिससे वह अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। वहीं, आज हम आपको एयरटेल के उन तीन प्लान की जानकारी देंगे जो 200 रुपए से कम में आते हैं। इन प्लान की खासियत यह कि इन प्लान्स की उपलब्धता का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये प्लान्स भारत के कई अन्य सर्कल में उपलब्ध होंगे। यह प्रीपेड रिचार्ज 99 रुपए, 129 रुपए और 199 रुपए के हैं।
बता दें कि यह तीनों प्लान पहले सिलेक्टेड सर्कल्स में ही उपलब्ध थे। लेकिन, अब उन सर्किल के साथ ही यह दूसरे राज्यों में रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे। एयरटेल का 99 रुपए का प्लान अब बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी उपलब्ध होगा। इससे पहले यह प्लान कोलकाता, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, यूपी ईस्ट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपलब्ध था।
इसके अलावा कंपनी अपने 129 रुपए और 199 रुपए के प्लान को दिल्ली-एनसीआर, आसाम, बिहार, झारखंड, मुंबई, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में उपलब्ध कराएगी। Only Tech ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने के लिए Airtel लाया 42GB डाटा वाला नया प्लान, फ्री मिलेगी अनिलिमटेड कॉलिंग
एयरटेल का 99 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें एयरटेल के 99 रुपए के प्लान की तो इसमें 24 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा रिचार्ज में 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का लाभ मिलेगा। यूजर्स इस फ्री कॉलिंग का फायदा किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर ले सकते हैं। वहीं, प्लान में प्रतिदिन 100 SMS के साथ एयरटेल एक्सट्रिम, विंक म्यूजिक और जी5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल का 129 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें एयरटेल के 129 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 24 दिन की वैधता के साथ यूजर को 300 SMS मिलेंगे। इसके अलावा यूजर इसमें 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, यूजर्स को फ्री में एयरटेल एक्सट्रिम, विंक म्यूजिक और जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसेे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान
एयरटेल का 199 रुपए वाला प्लान
एयरटेल अपने 199 रुपये के प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1GB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को फ्री कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिया जा रहा है। इस प्लान में भी एयरटेल एक्सट्रिम, विंक म्यूजिक और जी5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।