Airtel और Vi में जानिए किसका 60 दिन वाला Plan है सबसे बेस्ट, अच्छा लगे तो करा सकते हैं रिचार्ज

Airtel Vs Vodafone Idea 60 Days Recharge Plan: देश में मौजूद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Airtel और Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। ग्राहकों के लिए यह कंपनियां 365 दिन तक की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान प्रोवाइड कराती हैं। अगर आप ऐसा प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें आपको दो महीने यानी कि 60 दिनों की वैधता वाला प्लान चाहिए तो आपके लिए हम एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मौजूदा 60 दिन वैधता (60 Days Validity Plan) की तुलना कर यह जानने की की कोशिश करेंगे कि किसका प्लान बेस्ट है। आइए जानते हैं।
Airtel का 60 दिन वैधता वाला प्लान
Airtel के 60 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 519 रुपये है और इस प्लान को एयरटेल ने अपनी साइट के साथ ही अपने ऐप पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। आप रिचार्ज को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने नंबर पर करा सकते हैं। प्लान में 60 दिनों की वैधता के साथ ही कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा कई एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio के जवाब में Airtel चुपके से लाया 90 दिन वाला Recharge, 135GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉल
इस Prepaid Recharge Plan में ग्राहकों को 60 दिनों की वैधता के अलावा डेली 1.5GB डाटा दिया जा रहा है। यानी प्लान में कुल 90जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलाव प्लान में एडिशनल बेनिफिट में फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए 24/7 का सर्किल का लाभ दिया जा रहा है।
Vodafone Idea का 60 दिन वैधता वाला प्लान
Vodafone Idea 537 प्रीपेड में कंपनी की ओर से 60 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। प्लान के तहत ग्राहक को 50GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस / दिन मिलते हैं। इसके अलावा Vi Movies & TV Classic access का लाभ मिलता है। इस ऐप के माध्यम ग्राहक unlimited movies, originals, live TV, news और कई कंटेंट देख पाएंगे।
अगर आप वीआई के ग्राहक हैं और लंबी वैधता के साथ डाटा व कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं तो इस रिचार्ज को कराया जा सकता है। वहीं, जैसा कि हमने आपको बताया कि प्लान के तहत वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea 5G Launch: जानें Vi 5G SIM, 5G Plan और 5G Speed के बारे में सबकुछ
निष्कर्ष: दोनों ही प्लान में 60 दिन की वैधता दी जा रही है। लेकिन, डाटा आपको एयरटेल के प्लान में ज्यादा मिलेगा। इसके अलावा बाकि दोनों ही प्लान में एक जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ एयरटेल का 519 रुपये का रिचार्ज बेस्ट है।