Amazon Gadget Awards 2024 : देखें सभी कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट, कैमरा और ऑडियो कैटेगरी मजेदार हैं

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/Winners-Amazon-Gadget-Awards-2024.jpg

अभी हाल में ही संपन्न हुए अमेजन गैजेट अवार्ड्स 2024 (Amazon Gadget Awards 2024) में amzon.in पर उपलब्ध सबसे बेहतरीन गैजेट्स और एक्सेसरीज को अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। हालांकि ऐसा नहीं था कि ये अवॉर्ड किसी भी डिवाइस को च्वाइस के आधार पर दे दिया गया, बल्कि इसके लिए बड़े तौर पर एक ऑनलाइन सर्वे का अयोजन किया गया था। लगभग तीन हफ्ते तक चले इस सर्वे में 14,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर लैपटॉप, हेडफोन, टैबलेट, कैमरा, स्मार्टवॉच और स्पीकर सहित दूसरे कैटेगरी अपनी पसंदीदा डिवाइस के लिए वोट किया। 91mobiles के सहयोग आयोजित इस सर्वे को amazon.in की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स amazon.in की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वली श्रेणियों में से एक है, जो विश्व के प्रमुख ब्रांड्स से विभिन्न प्राइस सेगमेंट में सबसे बेस्ट ऑप्शन प्रदान करती है ताकि यूजर्स की हर जरूरतों को पूरी की जा सके। यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर, सुविधाजनक, किफायती, विस्तृत चयन और तेज व सटीक डिलीवरी आदि के लिए अमेजन नो-कोस्ट ईएमआई, प्राइम डिस्काउंट्स, इंस्टैंट बैंक ऑफर और अमेजन पे लेटर जैसी कई बेहतरीन सर्विस प्रदान करता है।

अब चलिए हम अमेजन गैजेट अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं और नॉमिनेट किए गए प्रोडक्ट्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

*नोटः प्रत्येक श्रेणी में नॉमिनेट किए गए प्रोडक्ट का चुनाव केवल तभी किया गया है, जब उनके पास अच्छी संख्या में रेटिंग्स और रिव्यू हों। इसके साथ यह भी ध्यान रखा गया है कि ये सभी प्रोडक्ट अपने प्राइस सेगमेंट में बेस्ट-सेलर और किफायती भी हों। इन पैमानों पर खरा उतरने के बाद 91mobiles टीम ने प्रत्येक श्रेणी में एडिटोरियल एक्सपीरियंस का उपयोग कर फाइनल नॉमिनी के लिए प्रोडक्ट्स का चयन किया, जो नीचे दिए गए हैं।

अमेजन इंडिया को यह गर्व है कि वह भारतीय ग्राहकों के लिए बजट के अनुसार सभी सेगमेंट में बेहतर तकनीकी प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए सबसे आसान और भरोसेमंद ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। यूजर-फर्स्ट दृष्टिकोण हमारी सभी गतिविधियों में झलकती है और 91मोबाइल्स के साथ हमारी साझेदारी भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं को समझने और उसे पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और भी बेहतर तरीके से दर्शाती है।

ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों में उनके पसंदीदा तकनीकी प्रोडक्ट्स के लिए वोट करने का अवसर देकर हम उपभोक्ताओं की तकनीकी उत्कृष्टता को और बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते हैं। यह पहल हमारे द्वारा हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स का विविध चयन प्रदान करने और तकनीक प्रेमियों के प्रीफरेंस के अनुकूल होने की हमारी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करती है।

अमेज़न में हम बेजोड़ मूल्य के साथ बेहतर सर्विस प्रदान करने का प्रयास करते हैं। तकनीकी प्रोडक्ट्स के चयन, किफायती विकल्प और कभी भी, कहीं भी शॉपिंग करने की सुविधा के साथ, हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे ग्राहकों को एक निर्बाध अनुभव मिले।  इस ग्राहक-आधारित वोटिंग प्रक्रिया के विजेताओं की घोषणा करते हुए हमें उन इनोवेशन के लिए भी जश्न मनाने की खुशी है जो हमारे ग्राहकों की वजह से मिली है।

हम अपने साझेदार ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को बधाई देते हैं जो अपनी-अपनी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुने गए हैं। यह पहल हमारे मिशन को फिर से पुष्टि करती है कि हम ग्राहकों को सशक्त बनाने, इनोवेशन का समर्थन करने और सभी तकनीकी जरूरतों के लिए सबसे विश्वसनीय मार्केटप्लेस बने रहें।

सौरभ श्रीवास्तव, वॉइस प्रेसिडेंट, कैटेगरीज, अमेजन इंडिया.

बेस्ट बजट लैपटॉप

विजेता : HP 15s Ryzen 5 5000
उप-विजेता :
ASUS Vivobook 15 i5 12th Gen

बजट और किफायती लैपटॉप आज के समय में छात्रों, युवा पेशेवरों और उन सभी के लिए एक आवश्यकता बन गए हैं, जो तकनीक का बेहतर लाभ उठाना चाहते हैं और वह भी बिना ज्यादा खर्च किए। यूजर्स को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजार में HP, Acer, Lenovo, ASUS जैसी कंपनियों ने बजट सेगमेंट कई बेहतरीन डिवाइस पेश किए हैं।

इस श्रेणी के नॉमिनेट लैपटॉप्स में HP 15s Ryzen 5 5000 को सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं और अमेजन पर 4-स्टार रेटिंग के चलते बेस्ट बजट लैपटॉप का खिताब दिया गया।

नॉमिनी :

बेस्ट प्रीमियम लैपटॉप

विजेता : Apple MacBook Air M1
उपविजेता :
Lenovo IdeaPad Pro 5 Intel Evo Core Ultra 9

प्रीमियम लैपटॉप्स हाई क्वालिटी के प्रोसेसर, ग्राफिक्स, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आधुनिक तकनीक के साथ बेहतरीन डिस्प्ले पैनल प्रदान करते हैं। अमेजन गैजेट अवार्ड्स 2024 के लिए नामांकित प्रीमियम लैपटॉप्स में Apple, Lenovo, HP, ASUS और Acer जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल थे।

भले ही Apple MacBook Air M1 को 2020 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह अभी भी सर्वेक्षण प्रतिभागियों का पसंदीदा बना हुआ है और इसे बेस्ट प्रीमियम लैपटॉप का खिताब दिया गया। अमेजन पर इस लैपटॉप को अब तक 4.6-स्टार रेटिंग प्राप्त है।

नॉमिनी :

बेस्ट मेनस्ट्रीम गेमिंग लैपटॉप

विजेता : ASUS TUF Gaming A15 Ryzen 7 7435HS
उपविजेता : Dell G15-5530 Core i5-13450HX

मेनस्ट्रीम गेमिंग लैपटॉप प्रदर्शन, कीमत और पोर्टेबिलिटी के बीच एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं, जिससे ये पीसी गेमिंग का एक्सपीरियंसलेने के इच्छुक यूजर्स के लिए सुलभ और उपयुक्त बनते हैं।

सर्वेक्षण प्रतिभागियों के उत्तरों के आधार पर ASUS TUF Gaming A15 को बेस्ट मेनस्ट्रीम गेमिंग लैपटॉप का अवॉर्ड दिया गया है। यह लैपटॉप अमेजन पर 4 में से 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करता है।

नॉमिनी :

बेस्ट हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप

विजेता : HP OMEN Gaming Laptop, AMD Ryzen 7 7840HS, 8GB RTX 4060 GPU
उपविजेता :
Acer Predator Helios Neo 16 Core i7 14 Gen

इस श्रेणी में उन लैपटॉप्स को शामिल किया गया है, जो हाई क्वालिटी डिस्प्ले और गेमिंग अनुभव प्रदान करते हैं। ये लैपटॉप्स गेमिंग लवर्स के लिए पैसे की पूरी वसूली करने में सक्षम है।

सर्वेक्षण के आधार पर HP OMEN Ryzen 7 7840HS को बेस्ट हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप का पुरस्कार मिला, जबकि Acer Predator Helios Neo 16 इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा। इन दोनों लैपटॉप्स में 16GB तक रैम और NVIDIA GeForce RTX 4060 GPU दिया गया है।

नॉमिनी :

बेस्ट बजट टैबलेट

विजेता : Samsung Galaxy Tab A9+
उपविजेता :
OnePlus Pad Go

बेस्ट बजट टैबलेट कैटेगरी उन टैबलेट्स को सम्मानित करती है, जो बड़े स्क्रीन के साथ आते हैं, मल्टीटास्किंग और कंटेंट देखने के लिए परफेक्ट हैं और आम यूजर्स के लिए सुलभ हैं। ये टैबलेट आमतौर पर एंट्री-लेवल से लेकर मिड-रेंज प्रोसेसर तक के साथ आते हैं।

इस श्रेणी में Samsung Galaxy Tab A9+ को सर्वेक्षण प्रतिभागियों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प के रूप में चुना गया। यह टैबलेट 11-इंच की बड़ी डिस्प्ले, 8GB तक रैम और 7040mAh की बैटरी के साथ आता है।

नॉमिनी :

बेस्ट प्रीमियम टैबलेट

विजेता : Apple iPad (10th Generation)
उपविजेता :
Samsung Galaxy Tab S9 FE

प्रीमियम टैबलेट्स में शानदार परफॉर्मेंस और शार्प डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं, जिससे कि ये प्रोफेशनल कामों को संभालने और हाई-एंड गेम्स चलाने के लिए परफेक्ट हों।

इस श्रेणी में Apple iPad (10th Generation) को बेस्ट प्रीमियम टैबलेट के रूप में चुना गया। यह टैबलेट A14 Bionic प्रोसेसर, 10.9-इंच की बड़ी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और साइड टच आईडी के साथ आता है, जो सुरक्षा को बेहतर बनाता है।

नॉमिनी :

बेस्ट बजट स्मार्टवॉच

विजेता : Fire-Boltt 4G Pro
उपविजेता : boAt Flash Edition

बजट स्मार्टवॉच उन कोर फीचर्स के साथ आती हैं, जिनमें मुख्य मेट्रिक्स जैसे स्टेप्स काउंट्स और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सहित कुछ दूसरे आवश्यक फीचर्स होती हैं। ये वॉच कॉल उठाने और फोन नोटिफिकेशन देखने की सुविधा भी देती हैं।

इस श्रेणी में Fire-Boltt 4G Pro ने अपनी 4G कॉलिंग क्षमताओं और स्पोर्ट्स मोड्स की खूबियों की वजह से सर्वे में यूजर्स का सबसे ज्यादा वोट पाने में सफल रहा।

बेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच

विजेता : Samsung Galaxy Watch Ultra
उपविजेता : OnePlus Watch 2R

प्रीमियम स्मार्टवॉच एडवांस सेंसर के साथ आती हैं, जो हेल्थ मॉनिटरिंग के मामले में बेहद ही खास मानी जाती हैं। इनमें ECG, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी विशेषताएं शामिल हैं। साथ ही, ये स्मार्टवॉच फोन, टैबलेट और TWS जैसे डिवाइस के साथ बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करती हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra को सर्वे में प्रतिभागियों के वोट और अमेजन पर 4.1 स्टार रेटिंग के आधार पर बेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच चुना गया।

नॉमिनी :

बेस्ट फिटनेस स्मार्टवॉच

विजेता : Apple Watch Series 10 GPS (46mm)
उपविजेता :
Samsung Galaxy Watch Ultra

फिटनेस स्मार्टवॉच विशेष रूप से फिटनेस उत्साही, एथलीट और उन लोगों के लिए डिजाइन की गई हैं, जो तकनीक के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहते हैं। इनमें एडवांस्ड सेंसर शामिल होते हैं, जो सटीक परिणाम और आंकड़े प्रदान करने में सक्षम होते हैं।

Apple Watch Series 10 ने वर्षों से अपने शानदार प्रदर्शन के कारण इस श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसे 4.6 स्टार रेटिंग मिली है और सर्वे भी यह में प्रतिभागियों की पसंदीदा स्मार्टवॉच रही है।

नॉमिनी :

बेस्ट बजट टीडब्ल्यूएस (TWS)

विजेता : Boat 280 ANC
उपविजेता :
Boult Mustang Torq

बजट टीडब्ल्यूएस श्रेणी में Boult, Noise, pTron और Mivi जैसे ब्रांड्स शामिल हैं, जो किफायती कीमतों पर वायरलेस ऑडियो का बेहतर अनुभव प्रदान करने में सक्षम हैं। इन ब्रांड्स के ईयरबड्स प्रीमियम मॉडल्स की तुलना में कम कीमत के बावजूद शानदार फीचर्स उपलब्ध कराते हैं।

Boat 280 ANC ने Amazon Gadget Awards 2024 में बेस्ट बजट TWS का अवॉर्ड जीता। यह एंट्री-लेवल ईयरफोन होते हुए भी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) जैसी प्रीमियम फीचर्स की वजह से यूजर्स का दिल जीतने में सफल रहा।

नॉमिनी :

बेस्ट प्रीमियम टीडब्ल्यूएस (TWS)

विजेता : Sony WF 1000XM5
उपविजेता :
JBL Live Beam 3

प्रीमियम टीडब्ल्यूएस श्रेणी में वे ईयरबड्स शामिल हैं जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ-साथ अत्याधुनिक फीचर्स जैसे एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और वायरलेस चार्जिंग प्रदान करते हैं। Sony, JBL, Bose जैसे ब्रांड्स के ईयरबड्स ऑडियोफाइल्स के बीच उनके शानदार डिजाइन और आरामदायक फिटिंग के लिए लोकप्रिय हैं।

इस श्रेणी में Sony WF 1000XM5 ने बेस्ट प्रीमियम TWS का अवॉर्ड जीता। अमेजन पर 3.8 स्टार रेटिंग वाले इस प्रोडक्ट की बैटरी 36 घंटे तक चलती है और इसकी साउंड क्वालिटी को उपयोगकर्ताओं ने बेहद सराहा है।

नॉमिनी :

बेस्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन हेडफोन

विजेता : Sony WH-1000 XM5
उपविजेता :
Bose Ultra

यदि आप म्यूजिक में बिलकुल रम जाना चाहते हैं, तो तो ओवर-द-ईयर हेडफोन्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये हेडफोन्स बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के साथ-साथ दमदार और क्रिस्टल क्लियर साउंड प्रदान करते हैं।

Sony WH-1000 XM5 को Amazon Gadget Awards 2024 में बेस्ट एक्टिव नाइज कैंसिलेशन हेडफोन्स का अवॉर्ड मिला। यह प्रोडक्ट न केवल सर्वे वोटर्स की पहली पसंद बना, बल्कि अमेजन पर 4.4 स्टार रेटिंग के साथ अपनी लोकप्रियता का भी प्रदर्शन करता है।

नॉमिनी :

बेस्ट प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स

विजेता : Sony CH720N
उपविजेता :
JBL Live 770NC

प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स श्रेणी में Sennheiser, Sony, Marshall, Bose और JBL जैसे प्रमुख ब्रांड को नॉमिनेट किया गया था। ये हेडफोन्स हाई क्वालिटी नाइज कैंसिलेशन, आरामदायक डिजाइन और प्रीमियम मटेरियल्स के साथ आते हैं, जो यूजर्स को खासकर गेमफ्रीक यूजर्स को बहुत पसंद आते हैं।

परंतु इस कैटेगरी में Sony CH720N ने बाकी सभी डिवाइस को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स का अवॉर्ड अपने नाम किया। अमेजन पर 4.3 स्टार रेटिंग वाला यह प्रोडक्ट एक्टिव नाइज कैंसिलेशन 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ और मल्टी-पॉइंट कनेक्शन जैसी शानदार सुविधाओं से लैस है।

नॉमिनी :

बेस्ट पोर्टेबल स्पीकर

विजेता : JBL Flip 6
उपविजेता :
Sony Ult Field 1

पोर्टेबल स्पीकर्स की श्रेणी में Amazon Gadget Awards 2024 के लिए Sony, JBL, Marshall, और Bose जैसे बड़े ब्रांड्स के डिवाइस नॉमिनेटेड थे।

परंतु JBL Flip 6 ने सबको पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पोर्टेबल स्पीकर का खिताब जीता। यह स्पीकर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करने में सक्षम है और यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे कॉम्पैक्ट और टिकाऊ बनाता है।

नॉमिनी :

बेस्ट पार्टी बॉक्स स्पीकर

विजेता: JBL Partybox 110
उपविजेता :
Sony Ult 10

पार्टी बॉक्स स्पीकर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो डांस पार्टियों, टैरिस पर होने वाली मीट-अप्स और अन्य आयोजनों में धमाकेदार साउंड का आनंद लेना चाहते हैं।

Amazon Gadget Awards 2024 में JBL Partybox 110 ने बेस्ट पार्टी बॉक्स स्पीकर का पुरस्कार जीता। यह स्पीकर 160W की ताकतवर साउंड और धमाकेदार बेस प्रदान करता है।

नॉमिनी :

बेस्ट साउंडबार

विजेता : JBL Cinema SB190 Deep Bass
उपविजेता :
Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio

साउंडबार ऐसे डिवाइस हैं जो छोटे और कॉम्पैक्ट स्थानों में शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। Amazon Gadget Awards 2024 के दौरान हमने एक कैटेगरी बेस्ट साउंडबार का भी रखा था। आज घरों में स्मार्ट टीवी के साथ बड़ पैमाने पर इनका उपयोग किया जा रहा है। ऐसे ही शानदार होम स्पीकर के लिए हमने यह कैटेगरी बनाई थी। इसमें Sony, JBL, Samsung और Mivi जैसे ब्रांड के डिवाइस नॉमिनेट किए गए थे।

हालांकि JBL Cinema SB190 को सर्वे में प्रतिभागियों द्वारा बेस्ट साउंडबार चुना गया। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर यह 4.1 स्टार रेटिंग के साथ है, जो वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और शानदार बेस प्रदान करने का दम रखता है।

नॉमिनी :

बेस्ट मिररलेस कैमरा

विजेता : Sony Alpha ILCE-7M4K
उपविजेता : Sony Alpha ZV-E10L

मिररलेस कैमरे उन पेशेवर फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स और कैमरा प्रमियो के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जिन्हें बेहतरीन इमेज और वीडियो क्वालिटी चाहिए। बेस्ट मिररलेस कैमरा अवॉर्ट कैटेकरी में Sony, Nikon और Canon ब्रांड के कैमरे को नॉमिनेट किया गया था।

इस कैटेगरी में Sony Alpha ILCE-7M4K ने बेस्ट मिररलेस कैमरा का खिताब जीता। यह कैमरा 33MP फुल-फ्रेम सेंसर के साथ आता है, जो शानदार डिटेल्स कैप्चर करता है।

नॉमिनी :

बेस्ट एक्शन कैमरा

विजेता: GoPro HERO13
उपविजेता :
insta360 X4-8K

वे लोग जो एडवेंचर ट्रिप और ट्रेकिंग के शौकीन हैं, उन्हें इस Amazon अवार्ड कैटेगरी का बेसब्री से इंतजार करना चाहिए, क्योंकि यहां हमने बेस्ट एक्शन कैमरा अवार्ड कैटगरी भी रखी है जिसमें वे यूजर्स रेटिंग के साथ वोट के आधार पर बेस्ट ऐक्शन कैमरा के बारे में जान सकेंगे।

वैसे तो इस कैटेगरी के लिए insta360, GoPro और DJI जैसे ब्रांड्स के बीच इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए होड़ लगी हुई थी, लेकिन GoPro HERO13 को बेस्ट एक्शन कैमरा का अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। यह कैमरा 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है, जो क्रिस्टल-क्लियर डिटेल्स कैप्चर करता है।

नॉमिनी :

बेस्ट कार डैश कैमरा

विजेता: REDTIGER F17 4K
उपविजेता :
NEXDIGITRON ACE 2

Amazon Gadget Awards 2024 के लिए ‘बेस्ट कार डैश कैमरा’ आखिरी श्रेणी है। आज जिस तरह से सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ है और रश ड्राइविंग होती है। वैसे में कार डैश कैमरा वाहन चालकों के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण डिवाइस बन गया है। ये कैमरे सड़क पर किसी भी दुर्घटना या घटनाओं को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं और विश्वसनीय हार्डवेयर के साथ हाई क्वालिटी रिकॉर्डिंग करते हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर आप प्रमाण के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

REDTIGER F17 4K ने इस श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया और इसे सर्वे प्रतिभागियों द्वारा बेस्ट कार डैश कैमरा के रूप में चुना गया। इस कैमरे की Amazon पर 4.5 स्टार रेटिंग है। यह तीन-चैनल रिकॉर्डिंग और 150 डिग्री तक के वाइड फील्ड ऑफ व्यू की सुविधा प्रदान करता है।

नॉमिनी :

जूरी द्वारा चुने गए विजेता: Amazon Gadget Awards 2024

91mobiles की टीम ने कई कैटेगरी में बेस्ट प्रोडक्ट्स का चयन किया। ये प्रोडक्ट्स अपनी-अपनी कैटेगरी में बेहतरीन हार्डवेयर और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।

बेस्ट गेमिंग मॉनिटर

विजेता : Samsung Odyssey OLED G9 49-inch
उपविजेता : LG Ultragear (32 inch) QHD 1000R Curved

बेस्ट गेमिंग मॉनिटर श्रेणी में Samsung Odyssey OLED G9 को विजेता के रूप में चुना गया। यह मॉनिटर 49-इंच की बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है और 5120 x 1440 के हाई पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें आपको 240Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो गेमर्स के लिए भी शानदार कहा जाएगा। इसका 178-डिग्री व्यूइंग एंगल खिलाड़ियों को एक शानदार और रोमांचक विजुअल अनुभव प्रदान करने की क्षमता रखता है। यहां उपविजेता के रूप में LG Ultragear QHD 1000R को चुना गया। यह 32-इंच का मेनस्ट्रीम का कर्व्ड मॉनिटर है, जो 180Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे भी गेमर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है माना जाता है।

बेस्ट वायरलेस प्रिंटर

विजेता : Canon PIXMA MegaTank G3000
उपविजेता : HP Smart Tank 589 AIO WiFi Color Printer

Canon PIXMA MegaTank G3000 की बात करें, तो यह एक ऑल-इन-वन वायरलेस प्रिंटर है, जो घरों और कार्यालयों दोनों के लिए उपयुक्त है। इस प्रिंटर को अपनी आसान उपयोगिता और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चुना गया है। अमेज़न पर इसे 4.1 स्टार की बेस्ट रेटिंग प्राप्त है, जो इसके ग्राहकों के बीच लोकप्रियता को दर्शाता है।

रनर-अप के रूप में HP Smart Tank 589 AIO को दूसरे स्थान पर रखा गया। यह भी एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प है, जो यूजर्स को वायरलेस प्रिंटिंग सुविधाओं के साथ बढ़िया अनुभव प्रदान करता है।

बेस्ट गेमिंग हेडफोन

विजेता : HyperX Cloud III
उपविजेता : Razer BlackShark V2 X

बेस्ट गेमिंग हेडफोन में HyperX Cloud III को चुना गया है, जो अपने 53mm ड्राइवर्स और DTS ऑडियो क्वालिटी की लिए काफी पॉपुलर है। वहीं रनर-अप के लिए Razer BlackShark V2 X अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

बेस्ट गेमिंग माउस

विजेता : HyperX Pulsefire Haste 2
उपविजेता : Logitech G502 Hero

बेस्ट गेमिंग हेडफोन की तरह ही बेस्ट गेमिंग माउस में भी HyperX ने बाजी मार ली। कंपनी के Pulsefire Haste 2 माउस को जूरी ने बेस्ट माना। यह माउस सिर्फ 70 ग्राम का हो और ड्यूल वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है। गेमिंग के दौरान यह काफी फास्ट रिस्पॉन्स करता है और इसके फीचर्स भी शानदार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर Logitech G502 Hero रहा।

बेस्ट गेमिंग कीबोर्ड

विजेता : Logitech G515
उपविजेता : Razer BlackWidow V3 Tenkeyless

भले ही Logitech गेमिंग माउस में दूसरे स्थान पर रहा हो, लेकिन गेमिंग कीबोर्ड में कंपनी ने बाजी मार ली। 91मोबाइल्स की जूरी द्वारा Logitech G515 को बेस्ट गेमिंग कीबोर्ड माना गया। यह कीबोर्ड कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग और बेहतरीन प्रिसीशन के साथ आता है, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है। इसकी मजबूत परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन इसे गेमर्स के बीच पसंदीदा बनाते हैं। उपविजता के रूप में Razer BlackWidow V3 Tenkeyless को दूसरा स्थान मिला। यह कीबोर्ड मैकेनिकल कीज के साथ आता है, जो तेज और सटीक प्रतिक्रिया प्रदान करते हैं, जिससे यह गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता है।

बेस्ट नॉन-गेमिंग माउस

विजेता : Logitech MX Master 3S
उपविजेता : Dell MS3320W

Logitech MX Master 3S को इसकी कस्टमाइजेबल प्रिसीजन, मल्टी-बटन सपोर्ट और एर्गोनॉमिक डिजाइन के कारण बेस्ट नॉन-गेमिंग माउस चुना गया। इसके बाद Dell MS3320W दूसरे स्थान पर रहा।

Best Non-Gaming Keyboard

विजेता: Logitech MK270r
उपविजेता: ZEBRONICS Companion 301

Logitech MK270r को इसकी स्पिल-रेसिस्टेंट डिजाइन और आठ मल्टीमीडिया शॉर्टकट कीज के कारण बेस्ट नॉन-गेमिंग कीबोर्ड के रूप में चुना गया। यह कीबोर्ड स्पिल-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है, जो लंबे समय तक आपका साथ निभाने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें आठ मल्टीमीडिया और शॉर्टकट कीज हैं, जो इसे हाई स्टैंडर्ड के कार्यक्षमता और दक्षता प्रदान करने में मदद करती हैं। यह घर और ऑफिस दोनों के लिए एक बेहतर विकल्प है। इस श्रेणी में रनर-अप के तौर पर ZEBRONICS Companion 301 को चुना गया। यह कीबोर्ड अपनी बेहतरीन डिजाइन और उपयोगी फीचर्स के लिए सराहा गया।

अंत में सभी ब्रांड्स को बधाई, जिन्होंने Amazon Gadget Awards 2024 में अपनी-अपनी कैटेगरी में जीत हासिल की। आपकी मेहनत और क्वालिटी ने आपको यह सम्मान दिलाया है। हम आशा करते हैं कि आप ऐसे ही इनोवेटिव और बेहतर प्रोडक्ट्स लाते रहेंगे और ग्राहकों का भरोसा बनाए रखेंगे।