Amazon Great Republic Day : सस्ते में खरीदना चाहते हैं अच्छा और दमदार स्मार्ट टीवी तो अमेजन पर मिल रहे ढेरों ऑफर्स, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Amazon-Great-Republic-Day-sale.jpg

Amazon Great Republic Day sale deals on Smart TVs : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर साल की पहली सेल Great Republic Days का आगाज हो गया है। फिलहाल Amazon Great Republic Day का एक्सेस प्राइम मैंबर्स के लिए हैं। 17 जनवरी से यह सेल सभी बायर्स के लिए लाइव हो जाएगी। अमेजन पर चल रही ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 20 जनवरी तक चलेगी, जिसमें अगल अगल कैटगरी से प्रोडक्ट पर धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन की यह आपके सबसे बेहतर ऑफर्स लेकर आया है। इसके साथ ही सेल के दौरान बॉयर्स SBI के कार्ड पर मिल रहे 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर का भी बेनिफिट ले सकते हैं।

Amazon Great Republic Day sale deals on Smart TVs

Redmi 32-inch Smart LED TV

Deal Price

Xiaomi इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट को लीड कर रहा है। अब शाओमी का सब-ब्रांड Redmi भी इसी राह पर है। अमेजन सेल के दौरान Redmi 32-inch Smart LED TV को धमाकेदार डिस्काउंट के साथ ख़रीदा जा सकता है। Redmi Smart TV लेटेस्ट Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आयोजित PatchWall 4 UI पर रन करता, जो IMDb इंटीग्रेशन के साथ आता है। रेडमी का यह Smart TV मॉडल Google Assistant सपोर्ट और बिल्ट इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी टीवी में तीन HDMI पोर्ट AV पोर्ट, Ethernet पोर्ट, Antenna पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट और दो USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। रेडमी के इस टीवी में 20W के स्पीकर DTX Virtual X और Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में – डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.0, Quick wake feature, यूनिवर्सल सर्च मोड, Kids modes, 75+ फ्री लाइव चैनल और मिराकास्ट का सपोर्ट दिया गया है।

कीमत – 24,999 रुपये
ऑफर कीमत – 11,499 रुपये

OnePlus 43-inches Y Series TV

Deal Price

OnePlus TV Y series 43-इंच स्मार्ट में full-HD रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में Dolby Audio सपोर्ट के साथ 20W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है। यह टीवी Android TV 9.0 पर रन करता है जो सभी प्रमुख ओटीटी ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar, और दूसरे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। OnePlus Y सीरीज के स्मार्ट टीवी OnePlus Connect app को सपोर्ट करता है। सेल के दौरान इस टीवी को ऑफर्स के साथ पेश किया गया है।

कीमत – 29,999 रुपये
ऑफर कीमत – 23,999 रुपये

Mi 32-inch Smart LED TV

Deal Price

Mi 32-inch Horizon Edition TV के स्क्रीन का बॉडी टू रेश्यो 95 प्रतिशत है। इसके साथ ही शाओमी के इस टीवी में Cortex A53 प्रोसेसर के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में 20W स्पीकर के साथ DTS-HD टेक्नोलॉजी और 3 HDMI पोर्ट, 2 USB-A पोर्ट, Ethernet पोर्ट, और 3.5mm हेडफ़ोन जैक के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5, जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में कनेक्टिविटी Wi-Fi और Bluetooth 4.2 दिया गया है।

कीमत – 19,999 रुपये
ऑफर कीमत – 13,999 रुपये

TCL 40-inch Smart LED TV

Deal Price

टेलीविजन और होम एप्लायंसेज सेग्मेंट में TCL एक भरोसेमंद ब्रांड है। अमेजन सेल के दौरान TCL के स्मार्ट टीवी पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप बड़ा स्मार्ट टीवी ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो TCL 40-इंच Smart LED TV बेहतर ऑप्शन है। इस टीवी में Full HD रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह टीवी Android 9 पर रन करता है। इस टीवी में डुअल कोर Mali 470 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में 2 HDMI पोर्ट और USB पोर्ट और बिल्ट इन WiFi दिया है।

कीमत – 39,990 रुपये
ऑफर कीमत – 20,490 रुपये

iFFALCON 43-inch 4K Smart TV

Deal Price

कम बजट में बड़ा और अच्छा टीवी ख़रीदना चाहते हैं तो iFFALCON 43-inch 4K Smart TV एक अच्छा ऑप्शन है। इस टीवी के के डिस्प्ले का रेजलूशन 4K Ultra HD है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट्स के साथ ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इस टीवी का साउंड आउटपुट 24 Watts है। यह टीवी Google Assistant सपोर्ट के साथ आता है। स्लीम डिज़ाइन वाला यह टीवी एंड्रॉयड प्लेटफ़ॉर्म पर रन करता है, जिसमें सभी OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

क़ीमत – 47,990 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 22,490 रुपये

Horizon 40-inch Android Tv

Deal Price

Mi के Horizon सीरीज़ का यह टीवी भी कम बजट में बड़ा स्मार्ट टीवी ख़रीदने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। स्मार्ट टीवी में Full HD (1920×1080) रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और 3.5mm जैक, वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ दिया गया है। इस टीवी में 20W स्पीकर दिया गया है। शाओमी का यह टीवी Android TV 9 पर रन करता है, जिसमें Prime Video, Netflix, Disney + Hotstar, YouTube, Apple TV समेत 5000+ ऐप्स सपोर्ट करते हैं।

क़ीमत – 29,999 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 20,499 रुपये

Vu 43-inch 4K Android TV

Deal Price

इंडियन टीवी मार्केट में Vu भी तगड़ा दावेदार है। अमेजन की सेल में Vu के टीवी पर भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Vu का 4K स्मार्ट टीवी Android प्लेटफ़ॉर्म पर रन करता है जिसमें Netflix, Prime Video, Youtube, Hotstar जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और ब्लूटूथ और वाई फ़ाई दिया गया है। इस टीवी में 30W का स्पीकर दिया गया है।

क़ीमत – 50,000 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 23,499 रुपये

Acer 43-inch 4K Smart TV

Deal Price

पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड Acer ने कुछ महीनों पहले भी भारत में अपने स्मार्ट टीवी की रेंज लॉन्च की है। Acer के स्मार्ट टीवी पर भी सेल के दौरान कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इस टीवी में 4K Ultra HD (3840×2160) रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही यह Google सर्टिफाई एंड्रॉयड टीवी है जिसके रिमोट में – Netflix, Prime Video, YouTube के लिए हॉट की दिए गए हैं। 2GB रैम वाले इस टीवी में 64bit Quad Core प्रोसेसर दिया गया है।

क़ीमत – 34,999 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 25,499 रुपये

AmazonBasics 50-inch 4K Android Fire TV

Deal Price

Amazon Great Republic Day सेल के दौरान AmazonBasics 4K TV स्मार्ट टीवी को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन का यह स्मार्ट टीवी अफोर्डेबल कीमत में प्रीमिमय फीचर ऑफर करता है। अमेजनबेसिक्स का यह टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आधारित Fire TV OS पर रन करता है जो कि Alexa voice control सपोर्ट के साथ आता है। अमेजन के इस टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV और कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। AmazonBasics 50-इंच स्मार्ट टीवी में Dolby Vision, HDR 10+, और एडवांस पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए 9th जेनेरेशन इमेजिंग इंजन दिया गया है। इस टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर और 1.5GB रैम के साथ आता है। इस टीवी में ऑडियो आउटपुट के लिए 20W Dolby Atmos स्पीकर दिया गया हैं।

क़ीमत – 56,000 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 28,199 रुपये

Samsung 43-inch Crystal 4K Smart TV

Deal Price

Samsung भारत में होम एप्लायंसेज के मामले में विश्वसनीय कंपनी है। अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डेज़ सेल के दौरान सैमसंग के Crystal 4K सीरीज अफोर्डेबल 4K टीवी को डिस्काउंटेड क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस टीवी में 43-इंच वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है और ये HDR 10+ सपोर्ट करता है। Samsung का यह स्मार्ट टीवी Tizen OS पर रन करता है, जिसमें 20W का स्पीकर दिया गया है। Samsung 43-inch Crystal 4K Smart TV में Netflix, Zee5, Hotstar और कई सारे ऐप्स प्रीइंस्टॉल्ड आते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें तीन HDMI पोर्ट और सिंगल USB पोर्ट दिया है।

क़ीमत – 54,900 रुपये
ऑफ़र क़ीमत – 36,740 रुपये