Amazon Great Summer Sale प्राइम मेंबर के लिए शुरू, फोन, अप्लायंसेज पर पाएं धमाकेदार डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/Amazon-Great-Summer-Sale.jpg

अमेजन ग्रेट समर सेल (Amazon Great Summer Sale) शुरू हो गया है। हालांकि यह अभी प्राइम मेंबर के लिए ही लाइव है। अमेजन ग्रेट समर सेल में फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज सहित विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील मिल रही है। इस सेल में ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी, बोस, एलजी के साथ अन्य बड़े ब्रांड भी हिस्सा ले रहे हैं। आप कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो सेल में आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अमेजन ICICI बैंक, BoBCARD और OneCard के माध्यम से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट की पेशकश कर रहा है, जिससे ये सौदे और भी आकर्षक हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं किन प्रोडक्ट पर क्या बेस्ट डील ऑफर की जा रही है।

फोन पर बेस्ट डील

Apple iPhone 13

Deal price

अमेजन ग्रेट समर सेल में Apple iPhone 13 पर जबरदस्त डील मिल रही है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, इसका एडवांस कैमरा सेटअप बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और एडवांस 12MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जो 12MP ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में पावरफुल A15 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 52,999 रुपये
डील प्राइस: 47,499 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)

OnePlus Nord CE4

Deal price

हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस का नॉर्ड CE 4 भी आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। यह डिवाइस 6.7-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिल जाता है, जो डेली टास्क के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें तेजी से रिचार्जिंग के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी है। फोटोग्राफी की बात करें, तो यह OIS के साथ SONY LYT-600 (IMX882) 50MP कैमरा सेंसर से लैस है, जो बेहतर शॉट्स सुनिश्चित करता है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 24,999 रुपये
डील प्राइस : 22,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)

HONOR X9b 5G

Deal price

HONOR X9b 5G भी इस सेल आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200×2652 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है। साथ ही, पावरफुल 5,800mAh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने का दावा करती है। यह 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 25,999 रुपये
डील प्राइस: 18,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ )

Samsung Galaxy M34 5G

Deal price

सैमसंग गैलेक्सी M34 5G में 6.5-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें आपको 6,000mAh की मजबूत बैटरी भी मिलती है। सॉफ्वेयर की बात करें, तो कंपनी इसके साथ 4 साल तक OS अपग्रेड और 5 वर्षों तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन Exynos 1280 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 15,999 रुपये
डील प्राइस: 12,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)

होम अप्लायंसेज पर बेस्ट डील

Samsung 32 L Convection Microwave Oven

Deal price

माइक्रोवेव ओवन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में सैमसंग का यह माइक्रोवेव ओवन बड़ी फैमिली के लिए एक आदर्श ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बेकिंग, ग्रिलिंग, प्री-हीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और खाना पकाने की सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त, इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए उपयोग में आसान मजबूत बिल्ट-इन टैक्ट और डायल की सुविधा है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 20,050 रुपये
डील प्राइस: 17,500 रुपये

GLEN 60 cm 1200m3/hr Auto-Clean Filterless Chimney

Deal price

GLEN ऑटो-क्लीन फिल्टरलेस चिमनी भी किचन के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह चिमनी 60 सेमी. सक्शन क्षमता के साथ आता है, जो धुएं और गंध को प्रभावी तरीके से हटा देता है। इसमें आपको मोशन सेंसर, वेव और स्टार्ट फंक्शन वाले टच कंट्रोल की सुविधा मिल जाती है। यह 1200m³/hr के एयर फ्लो के साथ रसोई को हर दम ताजा रखता है। इसके अलावा, इसका फिल्टरलेस डिजाइन फिल्टर की साफ-सफाई से छुटकारा दिलाता है।

सामान्य सेलिंग प्राइस : 24,995 रुपये
डील प्राइस: 10,299 रुपये

Samsung 8 kg 5 Star Washing Machine

Deal price
₹ 35990
₹ 0
Buy on Amazon

वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह बड़े परिवारों के लिए है और आदर्श है, जो 8KG की क्षमता में आता है। यह डिजिटल इन्वर्टर से लैस है, जो बिजली की बचत भी करता है। इसमें 1,400 आरपीएम क्षमता वाला मोटर का इस्तेमाल किया गया है। वॉशिंग मशीन 21 वॉश प्रोग्राम से लैस है। इसके अलावा, यह एआई कंट्रोल, वाईफाई एंबेडेड, स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट, डिले एंड, स्टीम, चाइल्ड लॉक, माय साइकिल और स्टे क्लीन ड्रॉअर सहित कई बेहतरीन फीचर से लैस है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 55,990 रुपये
डील प्राइस: 35,990 रुपये

LG 343 L 3 Star Double Door Refrigerator

Deal price

एलजी का यह डबल-डोर रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट-फ्री फंक्शन के साथ आता है, जिसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन भी शामिल है। यह बर्फ बनने से रोकता है। इसकी स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक बिजनली की बचत के साथ कम शोर करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट मिलता है, जो भोजन को बैक्टीरिया और धूल से बचाता है और स्वच्छता बनाए रखता है। इसके अतिरिक्त, यह एक डिओडोराइजर के साथ आता है, जो खराब गंध को खत्म करता है, भोजन के स्वाद और सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखता है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 50,799 रुपये
डील प्राइस: 38,990 रुपये

Samsung 1.5 Ton 5 Star Split AC

Deal price

यदि आप इस गर्मी एक बेहतर एसी की तलाश में हैं, तो सैमसंग 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट एसी को ट्राई कर सकते हैं। यह अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। यह एक वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली बचाने के लिए जरूरत के हिसाब से बिजली को समायोजित करता है। कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड की वजह से आप अपने मूड और आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। इसका 1.5 टन का एसी 111 से 150 वर्ग फीट एरिया वाले मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा, इसका कॉपर कंडेनसर कॉइल बेहतर कूलिंग प्रदान करता है और कम रखरखाव की जरूरत होती है। एसी के फीचर्स की बात करें, तो 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, 3-स्टेप ऑटो क्लीन, साफ करने में आसान फिल्टर, कॉपर और एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर शामिल हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 72,990 रुपये
डील प्राइस: 44,900 रुपये

फिटनेस प्रोडक्ट पर बेस्ट डील

AmazonBasics ABTR100 1 HP Treadmill Cum Walking Pad

Deal price

AmazonBasics ट्रेडमिल में एलसीडी स्क्रीन है, जो वर्कआउट के दौरान समय, गति, दूरी, कैलोरी आदि को ट्रैक करने की सुविधा देता है। यह 0.8 से 8 किमी/घंटा की स्पीड रेंज के साथ आता है। यह टिकाऊ है और 90 किलोग्राम तक वजन संभालने में सक्षम है। बता दें कि यह 1HP मोटर के साथ आता है, जो वर्कआउट के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

सामान्य सेलिंग प्राइस: 12,898 रुपये
डील प्राइस: 12,399 रुपये