Amit Sadh हैं OTT के बादशाह, जरुर देखें उनकी ये बेस्ट सीरीज व फिल्में

अमित साद (Amit Sadh) एंटरनटेनमेंट इंडस्ट्री का ऐसा नाम है जिन्होंने बेहद कम समय में डिजिटल प्लैटफॉर्म पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड के बड़े स्टार जैसे सलमान खान या अक्षय कुमार जैसी पॉप्युलैरिटी हासिल न की हो, लेकिन इन दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर जिस ऐक्टर की एक्टिंग के लोग कायल है उनमे से सबसे टॉप पर अमित साध का नाम आता है। ओटीटी पर उन्होंने ऐसी कई फिल्में व सीरीज की है, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। अमित साद (Amit Sadh Best Movies and Web Series) ने अपने हर सीरीज में अपने फैंस के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ दी है कि लोग उन्हें डिजिटल प्लैटफॉर्म का किंग मानने लगे हैं। अगर आप भी अमित साद के बड़े फैन हैं तो हम उनकी कुछ सीरीज व फिल्मो की एक लिस्ट लेकर आए हैं। इन सीरीज व फिल्मों को ओटीटी पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
Amit Sadh Best Movies and Web Series
- Jeet Ki Zid
- Yaara
- Operation Parindey
- Breathe: Into the Shadows
- Super 30
- Avrodh: The Siege Within
- Sultan
- Kai Po Che
Jeet Ki Zid
जीत की जिद में अमित साध एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। असल में जी5 पर मौजूद यह वेब सीरीर मेजर दीप सिंह सेंगर की जिंदगी से प्रेरित है। कारगिल में दिखाए शौर्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। सीरीज में दिखाई गई सेना और सैनिक की कहानी आपको काफी पसंद आएगी।
Yaara
कुछ फिल्में डायरेक्टर के नाम से भी चलती हैं और उन्हीं गिने-चुने डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल हैं तिग्मांशु जो अपनी शानदार फिल्मों के साथ ही दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। यारा तिग्मांशु की फिल्म में जिसमें अमित साध के साथ ही विद्युत जामवाल, श्रुति हसन, विजय वर्मा, संजय मिश्रा और केनी बसुमतारी आदि कलाकार शामिल हैं। दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का तड़का देखने को मिलता है। इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
Operation Parindey
पिछले साल सबसे पहले जी5 पर उनकी फिल्म ऑपरेशन परिंदे रिलीज हुई, जिसमें वह पुलिस अधिकारी अभिनव माथुर की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म काफी शानदार है और इसमें अमित साध की एक्टिंग भी कमाल की है।
Breathe: Into the Shadows
पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर ब्रीद के दूसरे सीजन में एक बार फिर अमित साध दिखाई दिए थे। कबीर सावंत की भूमिका में इस बार अपनी गंभीर अदाकारी से वह अभिषेक बच्चन पर भी कई जगह भारी पड़े थे। Breathe के दोनों सीजन को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Super 30
वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता अमित साध कई बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं। वह कुछ वर्ष पहले रिलीज हुई Super 30 में एक अहम भुमिका में थे। उन्होंने फिल्म में एक पत्रकार का रोल प्ले किया था। फिल्म में लीड रोल
Hrithik Roshan का है। लेकिन, अमित ने साइड कैरेक्टर में रह कर भी शानदार एक्टिंग की। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Avrodh: The Siege Within
अमित साद की वेब सीरीज अवरोध में एक आर्मि ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। आपको बता दें कि अवरोध साल 2016 में पाकिस्तान पर हुई सर्जिक स्ट्राइक पर बेस्ड है। इस सीरीज को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Sultan
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अमित साध ने कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। अमित सलमान खान की फिल्म सुल्तान में भी अहम भुमिका निभा चुके हैं। इस फिल्म को Youtube पर देखा जा सकता है।
Kai Po Che
इस फिल्म में अमित साध ने अपने किरदार ओमी के साथ पूरी इमानदारी निभाई थी। वहीं, फिल्म में अमित के अलावा राजकुमार यादव और दिवांगत एक्टर सुषांत सिंह राजपूत भी हैं। कुल मिलाकर काई पो छे फिल्म को बेहतरीन बनाने में तीनों एक्टरों का जबरदस्त हाथ है। इस फिल्म को Netflix, Youtube, Apple Tv और Google Play Movies and Tv पर देखा जा सकता है।