
एप्पल ने हाल ही में भारत में आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन 10 लॉन्च किए हैं। एप्पल के ये तीनों ही फोन काफी पसंद किए जा रहे हैं तथा कीमत ज्यादा होने के बावजूद भी देश में आईफोन 10 आउट आॅफ स्टॉक हो चुका है। भारत में एप्पल को मिल रहे तगड़े रिस्पांस के बाद अब कंपनी देश में कैंपस प्लेसमेंट करने जा रही है। इस कैंपस प्लेसमेंट में चुने गए छात्रों को सालाना 80 लाख से भी ज्यादा का पैकेज दिया जाएगा।
एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान?
एप्पल की ओर भारत में आयोजित की जाने वाली कैंपस प्लेसमेंट आईआईटी हैदराबाद में की जा रही है। इस प्लेसमेंट के माध्यम से विभिन्न पोस्ट के लिए इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी। एप्पल की कैंपस प्लेसमेंट के लिए तकरीबन 300 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया है। इन स्टेडेंट्स में बीटेक, एमटेक और इंजीनियर के स्टूडेंट्स शामिल है।
गौरतलब है कि एप्पल अपने कर्मचारियों की सुविधाओं पर खास ध्यान देने के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। कंपनी इन्हें भारी पैकेज तो देती ही है तथा इसके साथ ही अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखती है। एप्पल कंपनी डिग्री के साथ साथ अन्य किताबी ज्ञान तथा व्यक्ति की मानसिक क्षमताओं को भी परखती है।
बीएसएनएल का ट्रिपल धमाल: 333 रुपये में पाएं 168जीबी डाटा, कोई नहीं कर पाएगा बराबरी
रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सालाना सैलरी 66 लाख से लेकर 76 लाख तक होती है। इसी तरह ग्लोबल सप्लाई मैनेजर को तकरीबन सालाना 83 लाख, एट होम एडवाइजर को तकरीबन 23 लाख और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट मैनेजर को सालाना 91 लाख तक का पैकेज दिया जाता है।



















