
Apple के लंबे समय से चर्चा में रहे पहले फोल्डेबल iPhone के डिजाइन और डिस्प्ले साइज से जुड़ी जानकारी हाल ही में लीक हुई थी। वहीं, अब एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ने डिस्प्ले क्रीज की समस्या को खत्म करने का तरीका खोज लिया है, जो आज के सभी फोल्डेबल स्मार्टफोंस में एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। अगर यह सच होता है, तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ी सफलता होगी और Apple पहला ब्रांड बन जाएगा जो पूरी तरह क्रीज-फ्री डिस्प्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करेगा।
Apple foldable iPhone: प्रमुख कम्पोनेंट डिटेल्स (लीक)
- दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने फोल्डेबल iPhone के लिए कंपोनेंट सप्लायर्स को अंतिम रूप दे रहा है और यह चयन प्रक्रिया अप्रैल 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।
- सप्लायर्स के अंतिम रूप से चयनित होने के तुरंत बाद मास प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है, जिससे फोल्डेबल iPhone के लॉन्च की तैयारी और तेज हो जाएगी।
- रिपोर्ट में एक इंडस्ट्री इनसाइडर के हवाले से कहा गया है कि Apple प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए डिस्प्ले क्रीज को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कंपनी ने एक नया मटेरियल विकसित किया है।
- रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Samsung Display पिछले साल से ही Apple के लिए एक कस्टम डिस्प्ले पर काम कर रहा है और यह फोल्डेबल iPhone के लिए OLED पैनल का एक्सक्लूसिव सप्लायर होगा।
- इसके अलावा यह डिवाइस अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोंस की तरह इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है।
- कॉर्निंग, जो अमेरिका स्थित एक कंपनी है और ग्लास, सिरेमिक्स आदि में विशेषज्ञता रखती है इसके अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रदान करने की उम्मीद है, जिसका इस्तेमाल फोल्डेबल iPhone की डिस्प्ले में किया जाएगा।
- Amphenol जो एक अन्य अमेरिकी कंपनी है जो Apple के साथ काम करती है उसके फोल्डेबल iPhone के लिए हिंगेस सप्लाई करने की संभावना है।
Foldable iPhone: डिस्प्ले, लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
पिछली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में 5.49-इंच का कवर डिस्प्ले और 7.74-इंच का इनर डिस्प्ले (खुलने पर) होने की उम्मीद है। फोल्डेबल iPhone में बुक-जैसा डिजाइन हो सकता है, जो स्मार्टफोन और टैबलेट की कार्यक्षमता को एक ही डिवाइस में जोड़ देगा।
रिपोर्ट के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। Bloomberg के Mark Gurman ने भी यही जानकारी शेयर की है।













