
Apple का Foldable iPhone कुछ महीनों से चर्चा में है। इसे लेकर लगातार रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में ऐनालिस्ट मिंग-ची कूओ के अनुसार, ब्रांड ने इस डिवाइस के डेवलपमेंट में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। उम्मीद यह भी है कि नया मॉडल प्रोडक्शन के शुरुआती चरणों की तैयारी में है। आइए, आगे सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Foldable iPhone डिटेल्स (संभावित)
- ऐनालिस्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक, Apple की प्रमुख सप्लायर Foxconn इस डिवाइस का प्रोडक्शन सितंबर 2025 के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू कर सकती है।
- यह भी कहा गया है कि Apple का लक्ष्य इस फोल्डेबल iPhone को 2026 में लाने का हो सकता है। संभावना यह भी है कि Foldable iPhone अपकमिंग 18 सीरीज के साथ बाजार में आ सकता है।
- बता दें कि एप्पल हर साल नए मॉडल्स लेकर आता है जिन्हें सितंबर में पेश किया जाता है। इस जानकारी से लगता है कि नया मॉडल भी अगले साल इसी महीने आ सकता है।
Foldable iPhone डिजाइन और डिस्प्ले डिटेल्स (संभावित)
- ऐनालिस्ट ने अनुसार हिंग जैसे कुछ प्रमुख हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स अभी भी फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन डिस्प्ले को लेकर स्थिति काफी स्पष्ट हो चुकी है। Samsung Display इस फोल्डेबल iPhone के लिए लगभग 70 से 80 लाख स्क्रीन पैनल सप्लाई कर सकता है।
- यह फोन बंद होने पर 5.5 इंच की स्क्रीन प्रदान कर सकता है। जबकि ओपन करने पर इसका साइज 7.8 इंच का रखा जा सकता है।
- डिजाइन के मामले में यह Galaxy Z Fold की तरह इनवर्ड फोल्डिंग स्टाइल में आने की उम्मीद है।
- बड़ी बात यह है कि Apple इसकी हिंग को इस तरह बनाएगा कि स्क्रीन पर क्रीज नजर नहीं आएगी।
- iPhone में अंडर-डिस्प्ले कैमरा का फीचर दिया जा सकता है। वहीं, स्पेस लिमिटेशन की वजह से इसमें Face ID की बजाय Touch ID दिए जाने की संभावना है।
- डिवाइस की मोटाई ओपन में करीब 4.5mm और बंद स्थिति में 9 से 9.5mm के बीच हो सकती है।
प्रीमियम और लिमिटेड हो सकता है Foldable iPhone
कूओ के अनुसार, इस फोल्डेबल iPhone की कीमत $2000 से $2500 के बीच हो सकती है, यानी इंडियन करेंसी अनुसार दाम करीब 2,20,000 रुपये तक हो सकते हैं। जिससे यह अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में रखा जा सकता है। Apple ने इसके लिए करीब 1.5 से 2 करोड़ यूनिट्स का ऑर्डर दिया है, जो अगले 2-3 सालों के लिए पर्याप्त रहेगा।
इससे यह साफ है कि Apple इस फोल्डेबल डिवाइस को एक मास-मार्केट प्रोडक्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक लिमिटेड एडिशन और एक्सक्लूसिव डिवाइस के रूप में पेश कर सकता है। हालांकि, कूओ ने आखिर में यह भी बताया है कि प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ब्रांड प्लानिंग को बदल भी सकती है। (सोर्स)












