Apple के Foldable iPhone में मिल सकता है मैटेलिक ग्लास हिंज मैकेनिज्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/apple-foldable-iphone-metallic-glass-hinge-mechanism-report.jpg
Highlights

एप्पल के फोल्डेबल iPhone को लेकर पिछले महीने से अफवाहें तेज हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह 2026 में लॉन्च हो सकता है और इसने Foxconn फैसिलिटी में NPI फेज में प्रवेश कर लिया है। वहीं, अब नई जानकारी के तहत एक चीनी टिपस्टर ने Weibo पर इसके हिंज मैकेनिज्म से जुड़ी अहम डिटेल्स शेयर की हैं। इस टिपस्टर का एप्पल से जुड़ी खबरों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है और यह जानकारी प्रसिद्ध एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की पिछली रिपोर्ट से मेल खाती है।

फोल्डेबल आईफोन में होगा टिकाऊ हिंज

पूर्व रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एप्पल अपने पहले फोल्डेबल iPhone के डिस्प्ले को पूरी तरह से क्रीज-फ्री बनाने का लक्ष्य रखता है, ताकि यह प्रतिस्पर्धा में सबसे अलग दिखे। वहीं, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत लगभग $2,000 (~₹1,71,450) हो सकती है।