512जीबी मैमोरी और 12.9-इंच डिसप्ले के साथ न्यू एप्पल आईपैड प्रो लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/10/Apple-iPad-Pro-11-inch-and-12inch.jpg

पिछले माह एप्पल ने आईफोन को लॉन्च किया था। वहीं कल कंपनी ने न्यू यॉर्क में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान न्यू आईपैड प्रो और एप्पल मैक मिनी सीरीज के डिवाइस का प्रदर्शन कर दिया है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि जल्द ही ये डिवाइस भारत में भी उपलब्ध होंगे। आईपैड के साथ ही कंपनी ने अपने सेकेंड जेनरेशन के पेंसिल का भी प्रदर्शन किया है। आगे हमने विस्तार से इन डिवाइस की जानकारी दी है।

एप्पल का न्यू आईपैड प्रो 11-इंच और 12.9-इंच की दो स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। कंपनी ने इन्हें लिक्विड रेटीना डिसप्ले के साथ पेश किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि नए आईपैड प्रो को कंपनी ने फेस आईडी इंटीग्रेशन के साथ पेश किया है जो कि पहले सिर्फ एप्पल आईफोन में उपलब्ध था। वहीं न्यू आईपैड प्रो में ट्रूटोन ​एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग का उपयोग किया गया है जो​ कि न सिर्फ बेहतर रंगो के प्रदर्शन के लिए जाना जाता है बल्कि स्क्रैच से भी बचाते हैं। इसके साथ हय प्रोमोशन तकनीक से भी लैस है तो कि 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ वीडियो एक्सपीरियंस कराने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इसके कोने पहले से ज्यादा राउंड हो गए हैं जो और बेहतर अहसास कराएंगे। वनप्लस 6टी इंडिया में हुआ लॉन्च, 8जीबी रैम के साथ करेगा सबकी छुट्टी

न्यू आईपैड प्रो को कंपनी ने ए12एक्स बाइयोकॉन चिपसेट पर पेश किया है जो कि बेहद ही पावरफुल है। आईफोन 10एस में भी यही चिपसेट उपलब्ध है। इसमें आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट फोटो एडिटिंग और 3डी मॉडल क्रिएट करने जैसे बेहतरीन काम करने में सक्षम है। इसके साथ ही एआर एक्पीरियंस में भी बेस्ट है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पुरान मॉडल की अपेक्षा नया आईपैड 35 फीसदी तक फास्ट है और 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो वी9, 15,990 रुपये में होगी 1 नवंबर से सेल

एप्पल का यह डिवाइस आईओएस 12 आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है और इसमें स्मार्ट कीबोर्ड फोलियो, एनिमोज़ी और मीमोज़ी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसमें एप्पल पेंसिल सपोर्ट है तो कि नोट बनाने या मॉडल तैयार करने के दौरान काफी कारगर होगा। इसके साथ ही आईफोन की तरह इसमें टैप टू वेक और स्वाइपिंग टू गो होम जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसमें एक्सेस कंट्रोल सेंटर और मल्टीटास्किंग का भी आॅप्शन है। जियो सेलिब्रेशन पैक में मिल रहा है 10जीबी 4जी डाटा फ्री, जानें कैसे लें लाभ

फोटोग्राफी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इन डिवाइस में 12-मेगापिक्सल का रियर और 7-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि एप्पल ने इस बार लाइटनिंग चार्जर का उपयोग न कर यूएसबी टाइप-सी दिया है। इसमें यूसबी 3.1 सपोर्ट है जो फास्ट चार्जिंग के साथ ही तेजी से डाटा ट्रांसफर में सक्षम है।

न्यू एप्पल आईपैड प्रो सिल्वर और स्पेस ग्रे मॉडल में उपलब्ध है। इसके साथ ही 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी मैमोरी का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही सेल्यूलर और वाईफाई मॉडल है। सेल्यूलर मॉडल में आप 4जी एलटीई सिम का उपयोग कर सकेंगे।