
अगर प्रीमियम फोन ब्रांड्स की बात होती है तो एप्पल का नाम टॉप लिस्ट में शुमार होता है। एप्पल अपने प्रोडक्ट की ‘क्लॉस’ के लिए पहचानी जाती है और आईफोन ऐलीट कैटेगरी के फोन माने जाते हैं। एप्पल के आईफोन जितने फेमस होते हैं कीमत के मामले में भी उतने ही महंगे होते हैं। हाल ही में एप्पल ने घोषणा की थी कि अब आईफोन 7 को भारत में बनाया जाएगा। यानि आईफोन एसई, आईफोन 6एस के साथ ही अब आईफोन 7 भी इंडिया में असेंबल होगा। वहीं अब मीडिया रिर्पोट्स के जरिये सामने आया है कि आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जा सकता है।
एप्पल आईफोन एक्स अभी तक जहां बाहर से आयात किए जाते थे वहीं आने वाले दिनों में इस फोन का निर्माण भारत में किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन एक्स सीरीज़ एप्पल के सबसे मंहगे फोन में आती है। लेकिन अब भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू होने के बाद देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिलेगी। यानि ये शानदार मोबाइल फोन अब इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जुलाई महीने से ही आईफोन एक्स का निर्माण भारत में शुरू हो सकता है।
प्राप्त जानकारी अनुसार एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन भारत में कपंनी के हाईएंड आईफोंस का निर्माण शुरू करना चाहती है। फिलहाल आईफोन एक्स सीरीज़ के इन फोन को चीन में बनाया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एप्पल चीन में चल रहे प्लांट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती है और चीन से कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बेस को शिफ्ट करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन अधिकारी भारत के चेन्नई स्थित प्लांट सें आईफोन एक्स के निर्माण की शुरूआत करेगी। एप्पल भारत में आईफोन एक्स का निर्माण कर उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी सप्लाई करना चाह रहा है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट
आपको बता दें कि फिलहाल एप्पल विंस्ट्रोन कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में आईफोन एसई, आईफोन 6एस और आईफोन 7 बनाती है। ऐसे में यदि आईफोन एक्स का निर्माण भी देश में शुरू होता है कि यह फॉक्सकॉन के द्वारा ही किया जाएगा। फॉक्सकॉन द्वारा आईफोन एक्स के सभी मॉडल्स का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि एप्पल कंपनी तमिलनाडु के ही श्रीपेरुमबुदुर में नए प्लांट की स्थापना कर सकती है और इस प्लांट में सिर्फ एप्पल के मंहगे हाईएंड आईफोन की बनाए जाएंगे।
फॉक्सकॉन की बात करें तो यही कंपनी भारत में शाओमी के स्मार्टफोन भी बनाती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि फॉक्सकॉन भारत में करीब 25 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रही है। इस बड़ी धनराशि से ही प्लांट का विस्तार किया जाएगा और आईफोन का प्रोडक्शन भी इसी में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि इस निवेश की वजह से 25000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें : रियलमी 3 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा, 22 अप्रैल को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन
वहीं दूसरी ओर एप्पल आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर जैसे हाईएंड आईफोन अभी तक जहां विदेश में बनते थे और इनका भारत में आयात किया जाता था। इसी वजह से रिटेल स्टोर्स तक पहुॅंचते पहुॅंचते इन आईफोंस की कीमते बढ़ जाती थी और मंहगे प्राइस पर ये सेल के लिए उपलब्ध होते थे। लेकिन भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें इंडिया में बेहद ही कम हो जाएंगी।




















