भारत में लॉन्च हुआ Apple Store ऐप, यूजर्स सीधे यहीं से खरीद सकेंगे प्रोडक्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/apple-store-app-india-launch.jpg
Highlights

Apple ने अपनी रिटेल उपस्थिति को बढ़ावा दने के मकसद से दो साल पहले अपना आधिकारिक रिटेल स्टोर्स लॉन्च किया था। इसे अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में शुरू हुए दो साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी ने देश में अपने iPhone निर्माण को भी बढ़ावा दिया है। वहीं, अब एप्पल ने भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को और विस्तार देते हुए Apple Store ऐप लॉन्च कर दिया है। अब तक ग्राहक केवल Apple की वेबसाइट या ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से ही प्रोडक्ट खरीद सकते थे। बता दें, Apple ने 2020 में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था।

भारत में एप्पल स्टोर ऐप हुई रिलीज

Apple Store ऐप का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे आसानी से Apple के उत्पादों को खरीद सकें। Apple ने पहले ही भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना का खुलासा किया है। बता दें, नए स्टोर बेंगलुरू, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में खोले जाने की उम्मीद है।