
आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने अपना सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन एक्स पेश किया था। आईफोन एक्स एप्पल का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। 5.8-इंच की सुपर रेटीना डिसप्ले से लैस इस दमदार फोन के बाद अब एप्पल की नज़र फोल्डेबल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर है और इस डिवाईस के लिए एप्पल ने टेक कंपनी एलजी का हाथ थामा है।
सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी नोट फैन एडिशन, नोट8 से काफी सस्ता है यह फोन
द इंवेस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल कंपनी फोल्डेबल आईफोन लाने की तैयारी में जुटी है। यह फोन एप्पल का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो फोल्ड हो सकेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोल्डेबल फोन को भी एप्पल ओएलईडी डिसप्ले पर पेश करना चाहती है और इस तरह की डिसप्ले के लिए यह कंपनी एलजी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि अब तक सैमसंग की एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसे ओएलईडी डिसप्ले बनाने में महारथ हासिल है और विश्व की अन्य टेक कंपनियों को अपनी डिसप्ले बेचती है। लेकिन यह पहली बार होगा जब एप्पल के किसी फोन में एलजी द्वारा बनाई गई डिसप्ले लगेगी।
ओपो ने लॉन्च किया एफ3 लाइट, जानें कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
गौरतलब है कि एलजी इंनोटेक की ओर से एक टीम का गठन पहले ही किया जा चुका है जो रिग्गिड फ्लैक्सिलबल प्रिंटिड सर्किट बोर्ड (RFPCB) बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का फोल्डेबल आईफोन 2020 तक मार्केट में दस्तक दे देगा। वहीं लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि सैमसंग की फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो 2018 के अंत तक सामनें आ सकता है।



















