8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ज़ेनफोन एआर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/01/ZenFone-AR-ZS571.jpg

जैसा कि पहले से अनुमान था लास वेगास में चल रहे सीईएस इवेंट के दौरान असूस दो नए फोन का प्रदर्शन कर सकता है और ऐसा हुआ भी। कंपनी ने ज़ेनफोन एआर और ज़ेनफोन 3 जूम को प्रदर्शित कर दिया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है असूस ज़ेनफोन एआर विश्व का दूसरा फोन है जो गूगल का आॅग्यूमेंटेड टैंगो को सपोर्ट करने में सक्षम है। इससे पहले लेनोवो फैब 2 प्रो में यह फीचर देखने को मिला था।

फोन के अन्य खासियतों की बात करें तो असूस ज़ेनफोन एआर विश्व का पहला फोन है जिसे 8जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं फोटोग्राफी के मामले में भी यह कम नहीं है।

इसमें 23-मेगापिक्सल का कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स318 सेंसर से लैस है। कैमरे के साथ आपको ओआईएस और ईआईएस जैसे तकनीक मिलेंगे। इसके साथ ही यह 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है। गूगल के टैंगो फीचर सपोर्ट के लिए असूस ज़ेनफोन एआर का कैमरा मोशन ट्रैकिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस साल दूसरे तिमाही में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब तक फोन के कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया गया है लेकिन फ़ीचर देखकर आप समझ सकते हैं कि यह महंगा फोन ही होगा।

जहां तक असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की बात है तो यह कंपनी के पुराने ज़ूम फोन का ही अपग्रेड संस्करण है। पंरतु इस बार कंपनी ने इसके फ़ीचर में काफी बदलाव किया है। सबसे खास बात तो यह कही जा सकती है कि फोन में आपको डुअल कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन 2.3एक्स तक ज़ूम सपोर्ट करने में सक्षम है।

एप्पल आईफोन की तरह जेनफोन 3 जूम का दोनो कैमरा एक साथ कार्य करता है और आप बोके इफेक्ट और सब्जेक्ट को फोकस कर ब्लर बैकग्राउंड के साथ पिक्वचर ले सकते हैं। फोन में दो 12 मेगापिक्सल के कैमरे हैं जिनमें एक वाइड एंगल है। कंपनी ने इमसें सोनी आइएमएक्स362 सेंसर का उपयोग किया है। यह फोन भी आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर को सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में डुअल पिक्सल फेज डिटेक्शन, लेजर फोकस और कंटिन्यूअस शॉट जैसे फीचर हैं।

असूस जेनफोन 3 जूम में 5.5—इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन के भी अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी।