
आज ही खबर आई है कि नए साल की शुरुआत में ही आसूस द्वारा एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सीरीज फोन का प्रदर्शन कर सकती है। असूस के एक नए फोन की जानकारी भी आज लीक हुई है। इस फोन को चीनी टेलीकम्यूनिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जहां फोन में कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स उपलब्ध हैं।
जीएसएम अरीना पर दी गई जानकारी के अनुसार टेना पर असूस जेड01एचडीए मॉडल को लिस्ट किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन के तीन रैम वेरिएंट लिस्ट किए गए हैं। फोन को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है।
जियोनी एफ5 की जानकारी लीक, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस
रैम मैमोरी के साथ स्टोरेज में भी अंतर है। असूस जेड01एचडीए 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। वहीं लिस्ट किए गए फोन में स्पष्ट तौर पर डुअल रियर कैमरे को देखा जा सकता है। हालांकि इसके स्पेक्स पर जब नजर डालते हैं तो पाएंगे कि इस फोन में सिर्फ 16 मेगापिक्सल के सिंगल कैमरे के बारे में ही उल्लेख किया गया है। वहीं दूसरी जेनफोन 3 जहूम मोनिकर के अनुसार इस फोन में 12.2-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे कनफिगर किए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने
हालांकि दोनों जगह साफ है कि इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके साथ ही 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फिलहाल यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन कर रहा है लेकिन लॉन्च के वक्त हो सकता है कि नुगट आॅपरेटिंग सिस्टम हो। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें 4,850 एमएएच की बैटरी है। हालांकि इस फोन के कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।






















