ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन 29 जून को Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Asus-Zenphone-10-ft.jpg
Highlights

ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर इस अपकमिंग फोन का लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। इस पेज में फोन के चिपसेट, डिस्प्ले और फोन के बारे में काफी जानकारी भी मिलती है। लैंडिंग पेज में फोन के रेंडर्स से पता चलता है कि ASUS Zenfone 10 में सेल्फी कैमरा के लिए साइड पंच होल कट आउट और बैक पैनल में हाई-ग्रिप टैक्चर दिया जाएगा।

ASUS Zenfone 10 लॉन्च डेट

ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन ताइवान में 29 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 PM बजे शुरू होगा। हालांकि फिलहाल इंडिया में लॉन्च डेट को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कुछ हफ्तों में ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

ASUS Zenfone 10 डिजाइन

ASUS Zenfone 10 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ASUS Zenfone 10 कीमत (संभावित)

ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया जा रहा है कि यह 749 डॉलर (करीब 61,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।