असूस ला रहा है बेहद ही ताकतवर कैमरे वाला फोन, एप्पल आईफोन 7 प्लस से भी है ज्यादा दमदार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/Asuz-Zenfone-Zoom-S.jpg

पिछले साल ही असूस जेनफोन 3 जूम की आई थी। वहीं बाद में कंपनी ने इसक प्रदर्शन भी कर दिया था। 5.5-इंच स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन को बेहद ही शानदार कैमरे से लैस किया गया था। वहीं अब कंपनी ने असूस जेनफोन3 जूम को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। हालांकि इसके साथ ही एक नया ट्विस्ट भी है। असूस जेनफोन जूम एस को भी लिस्ट ​किया गया है। अब तक इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन कंपनी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर फोन के सभी स्पेसि​फिकेशन की जानकारी दे दी है।

असूस जेनफोन एस में जेनफोन 3 जूम के समान ही स्पेसिफिकेशन हैं। मुख्य रूप से स्क्रीन में अंतर है। असूस जेनफोन जूम 3 में जहां 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं जेनफोन जूम एस 5.2-इंच स्क्रीन के साथ लिस्ट किया गया है। जहां तक जेनफोन जूम एस के फीचर्स की बात है तो इस फोन में आपको 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स362 सेंसर देखने को मिलेगा। हालांकि जेनफोन 3 जूम की तरह इसे भी डुअल कैमरे से लैस किया गया है। कैमरे के साथ आपको आईओएस और ईआईएस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट

असूस द्वारा इस बात का दावा किया गया है कि जेनफोन जूम का कैमरा आईफोन 7 प्लस की अपेक्षा 2.5 गुणा ज्यादा तेज है। वहीं कंपनी ने फोन को डुअल पिक्सल तकनीक से भी लैस किया है। इस तकनीक को हम पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस8 में देख चुके हैं तो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा फेस डिटेक्शन और आॅटोफोकस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

5,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हुआ 16-एमपी कैमरे और 32जीबी मैमोरी वाला यह स्मार्टफोन

हालां​कि फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो यह वास्तव में आईफोन से बेहतर साबित होता है। बड़े अपर्चर के साथ इसमें बड़ा पिक्सल है। हालांकि फिलहाल हम ​पिक्चर क्वालिटी की बात नहीं कर सकते। असूस जेनफोन 3 एस जूम में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शानदार कैमरे के साथ इस फोन को बड़ी बैटरी से भी लैस किया गया है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 4जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है।