7.9-इंच की स्क्रीन पर असूस ने पेश किया नया टैबलेट

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने अपनी ज़ेनपैड सीरीज़ में एक और स्मार्ट डिवाईस जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से ज़ेनपैड 3एस 8.0 पेश किया गया है। ताईपे में आयोजित कंप्यूटैक्स 2017 ईवेंट के दौरान कंपनी की ओर से पेश किया यह फोन असूस ज़ेनपैड 3 का ही उन्नत वर्जन है जो आने वाले माह में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

15 जून को लॉन्च होगा वनप्लस 5

असूस ज़ेनपैड 3एस 8.0 को एलू​मीनियम यूनिबॉडी फ्रैम पर पेश किया गया है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 7.9-इंच की बड़ी 2के डिसप्ले पर उतारा गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर रन करेगा।

asus-zenpad-3s-1

इस डिवाईस को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले दो मॉडल शामिल है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस फोन को ऐड्रिनो 510जीपीयू से लैस किया गया है।

दिवाली में लॉन्च होगा जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा 100जीबी डाटा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। अच्छी साउंड क्वॉलिटी के लिए इसमे डुअल स्पीकर के साथ स्मार्ट एम्पलीफायर टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,680एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।