Aventose Energy अगले महीने लॉन्च करेगा नया S110 Electric Scooter, एक बार चार्जिंग में चलेगा 100 km

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Aventose-Energy-to-launch-new-S110-electric-scooter.jpg

Aventose Energy 10 अक्टूबर 2021 को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S110 इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। साथ ही कंपनी लॉन्चिंग के दिन ही स्कूटर की प्री-बुकिंग ओपन की जाएगी। वहीं, कंपनी ने घोषणा करते हुए लक्ष्य रखा है कि वह 2026 तक प्रति वर्ष 1.5 मिलियन यूनिट बेचेगी। नया एवेंटोस एस 110 को कंपनी ने अपनी साइट पर लिस्ट कर दिया है, जहां इसकी कीमत, टॉप स्पीड से लेकर रेंज तक की जानकारी दी गई है। आइए आगे आपको Aventose Energy S110 electric scooter के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Aventose Energy S110 Electric Scooter

नया Aventose S110 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक पोर्टेबल बैटरी के साथ आएगा जिसे निकाल कर किसी भी पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें 140Nm का टॉर्क, 60kmph की टॉर स्पीड, 100km प्रति चार्ज की रेंज दी जाएगी। वहीं, इसमें एक मिड-माउंटेड PMSM मोटर, 17-इंच अलॉय व्हील, 3 साल की वारंटी दी जाएगी। इस स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) होगी। इसके अलावा ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एवेंटोस भारत में बीमा और फाइनेंस कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रहा है।

Aventose Energy S110 का डिजाइन

नई एवेंटोस एस110 को शहरी और ग्रामीण बाजारों के लिए डिजाइन किया गया है। Aventose S110 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद, कंपनी आने वाले महीनों में एक अच्छा प्रदर्शन करते हुए S125 ई-स्कूटर और एक M125 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी। वहीं, एवेंटोस पूरे भारत के शहरी और ग्रामीण शहरों में डीलरशिप खोलेगा, जिससे ग्राहक आसानी से कंपनी के प्रोडक्ट खरीद पाएंगे।

2030 तक बदले इंडिया को दोपहिया बाजार

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार, भारत, अगले कुछ वर्षों में एक बड़े परिवर्तन से गुजरने वाला है क्योंकिएक रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के 2030 तक बाजार हिस्सेदारी का अनुमानित 40 प्रतिशत हिस्सा लेने की उम्मीद है। वहीं, अभी हर साल केवल 1,50,000 ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का लगभग 1 प्रतिशत है।