Bajaj ला रहा है इंडिया में नया Affordable Electric Scooter, दाम होगा Chetak से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/Bajaj-Affordable-Electric-Scooter.jpg

Bajaj ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Chetak Electric Scooter पेश किया था। इंडिया में बढ़ती Electric Vehicles की डिमांड के बीच चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी पसंद किया गया था और लोगों ने इसमें रूचि भी दिखाई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि बजाज कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक और नया बिजली से चलने वाले स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। यह स्कूटर भारत की सड़कों पर देखा जा रहा है जो Affordable E-Scooter के रूप में एंट्री लेगा।

इस नए बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी तुषार नाम के एक टिपस्टर द्वारा सामने आई है। इस शख्स ने बजाज द्वारा बनाए जा रहे नए ई-स्कूटर को सड़क पर ट्रायल रन के दौरान स्पॉट किया है। तुषार द्वारा शेयर की गई फोटोज़ में यह स्कूटर कवर किया हुआ नज़र आ रहा है जिससे लुक की फुल डिटेल नहीं मिल पाई है, लेकिन बाहरी डिजाईन देखते हुए माना जा रहा है कि यह Bajaj Chetak E-Scooter का छोटा वर्ज़न होगा और कंपनी इसे कम कीमत पर Ola S1 की टक्कर में लॉन्च करेगी। बहरहाल इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Photo: Autocar india

Bajaj Chetak E-Scooter

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल पूरे देश में सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस स्कूटर को 1.87 लाख के एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया था जो अब सरकारी सब्सिडी इत्यादि के बाद 1.23 लाख रुपये के ऑन-रोड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह electric two-wheeler फिलहाल सिर्फ पुणे में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है जो आने वाले दिनों में अन्य शहरों का भी रूख कर सकता है। यहां लगे हाथ बता दें कि Ola S1 का एक्स-शोरूम प्राइस 94,999 रुपये है।

Ather Energy बनाएगी हर साल 400,000 E-Scooter

यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में सक्रिय ईथर एनर्जी की बात करें तो कल ही इस कंपनी ने घोषणा की है कि यह भारत में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने जा रही है। यह प्लांट हर साल 2,80,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की कैपेसिटी रखता है। इससे पहले वाले प्लांट में प्रतिवर्ष 1,20,000 यूनिट बनाने की क्षमता है। ऐसे में Ather Energy अपने दोनों मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हर साल 400,000 electric scooter इंडियन मार्केट में उतारे सकेगी।