सबसे बेस्ट बैकअप वाले पावरफुल पावरबैंक, यहां देखें लिस्ट

Join Us icon

पावर बैंक आज सभी की जरूरत बन चुकी है। अब मार्केट में न केवल बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाले पावरबैंक मौजूद हैं बल्कि मल्टी कनेक्टिविटी वाले ऐसे में बड़ी बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के आते हैं। अगर आप 20,000mAh कैपेसिटी वाले लिथियम-आयन बैटरी वाला अच्छा पावर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में आपको बताएंगे, जो डुअल चार्जिंग पोर्ट- इनपुट और आउटपुट पावर को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको अफोर्डेबल कीमत में उपलब्ध बेस्ट पावरबैंक के बारे में बता रहे हैं।

Best 20,000mAh वाले पावरफुल पावरबैंक

1. Mi Power Bank 3i

Xiaomi का पावर बैंक Mi Power Bank 3i में 20,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल USB आउटफु और डुअल इनपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही इस पावर बैंक में 12-लेयर चिप प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट पावर मैनेजमेंट और माइक्रो USB और USB Type C इनपुट पोर्ट दिया गया है। शाओमी के Power Bank 3i में एल्यूमिनियम केसिंग दी गई है।

2. Ambrane Neos

Ambrane Neos पावरबैंक 2.1A फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें माइक्रो USB और USB Type C इनपुट पोर्ट दिए हैं। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Neos में ABS प्लास्टिक मैटेरियल दिया गया है। इसमें बैटरी लेवल के लिए LED इंडीकेटर दिया गया है। इस पावरबैंक में 9 लेयर प्रोटेक्शन चिप दी गई है। Ambrane का दावा है कि Neos पावर बैंक को 500 चार्ज लाइफसाइकल सपोर्ट करेगा।

3. Redmi 20000mAh

रेडमी का पावर बैंक डुअल इनफुट और आउटपुट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। एंटी स्लिप टेक्चर के साथ आने वाला यह पावरबैंक एक्ट्रा ड्यूरेबल और रफ एंड टफ यूज के लिए बना हुआ है। इस पावरबैंक का 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 12 लेयर का सर्किट प्रोटेक्शन दिया जो ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग जैसे फॉल्ट को दूर रखता है। इसके साथ ही यह टू वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

4. Realme 20000mAh

Realme ने भी 20000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक लॉन्च किया हुआ है, जो 18W टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह पावर बैंक एक साथ दो डिवाइसेस चार्ज कर लेता है। Realme के इस पावर बैंक में 2 USB 2.0 पोर्ट और USB Type C पोर्ट चार्जिंग दिया है। यह पावरबैंक कंफॉर्ट और ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस पावरबैंक में ओवरचार्जिंग और पावर सर्ज जैसी दिक्कतों के लिए 14 लेयर सर्टिक प्रोटेक्शन दिया गया है।

5. pTron Dynamo Zip

pTron गैजेट्स के मामले में अच्छा ब्रांड है। कंपनी के Dynamo Zip पावर बैंक में रेगूलर USB, माइक्रो USB और USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। यह पावरबैंक पुराने और नए मॉडल के फोन्स को चार्ज करता है। यह पावर बैंक Quick Charge 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 18W चार्जिंग स्पीड ऑफर करता है। इस पावरबैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, ओवरकरंट और ओवर डिस्चार्ज, और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए कई लेवल की प्रोटेक्शन दी गई है।

Best 20,000mAh Power Banks in India

6. Zinq ZQ20KPC

Budget pick
₹ 0
Buy on Amazon

7. URBN 20000mAh

Budget pick
₹ 0
Buy on Amazon

8. Gionee 20000mAh

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here