
जब भी आप कोई खरीदारी करने जाते हैं तो यही चाहते हैं कि उस पर बेस्ट डील मिले और मोबाइल फोन की खरीदारी तो बिना किसी डील आप शायद करें ही न। आॅफलाइन हो या आॅनलाइन कुछ न कुछ डील मिल ही जाता है। अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि आज डील की इतनी बातें क्यों की जा रही हैं। तो आपको बता दूं कि मौका ही कुछ ऐसा है। इसे आप बिन मौसम बरसात भी कह सकते हैं। क्योंकि टाटा क्लिक पर आज डील के दौरान फोंस पर 65 फीसदी से भी ज्यादा की छूट दी जा रही है।
खास बात यह कही जा सकती है कि इस डील में एचटीसी, सैमसंग और मोटोरोला सहित कई नामी गिरामी कंपनियों के फोन शामिल हैं। टाटा क्लिक के इस डील में एचटीसी के एक फोन पर 66 फीसदी की छूट है जिसके बाद 20,000 रुपये से ज्यादा का यह फोन आज 7,000 रुपये से भी कम के बजट में उपलब्ध हो चुका है।
इस एक मोबाइल की कीमत में आप 10 आईफोन, बंगला और गाड़ी तक खरीद लेंगे
इतना ही नहीं रिलायंस जियो ब्रांड लाइफ 4जी फोन को भी आप यहां से 50 फीसदी से भी ज्यादा की छूट के साथ खरीदारी कर सकते हैं। लाइफ एफ2एस 32जीबी बॉडल 61 फीसदी की छूट के साथ 7,759 रुपये में उपलब्ध हो चुका है। लाइफ वाटर 7 डुअल सिम भी आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध हो चुका है।
8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा नोकिया 9, जानकारी हुई लीक
यदि आप बेहद ही कम कीमत का 4जी फोन लेना चाहते हैं तो वह भी आज के डल में उपलब्ध है। टाटा क्लिक पर वीवो का 4जी फोन वाई28 जिसे 10,900 रुपये के बजट में लॉन्च किया गया था आज वह 5,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा मोटोरोला मोटो फोर्स, सैमसंग ग्रांड प्राइम और माइक्रोमैक्स के फोन पर भी भारी छूट दी जा रही है। डील्स के लिए यहां क्लिक करें।




















