
जिस तरह से पिछले कुछ समय में नोकिया फोंस की जानकारी आ रही है वैसे में कहा जा सकता है कि कंपनी ने पूरी तैयारी के साथ मोबाइल बाजार में कदम रखा है। कंपनी अब तक 3310, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 से पर्दा उठा चुकी है वहीं नोकिया 8 और नोकिया 9 को लेकर भी काफी चर्चाएं आ रही हैं। हाल में नोकिया 9 के बारे में कुछ ऐसे लीक सामने आए हैं जिन्हें देखकर आप कह सकते हैं कि कंपनी धमाल मचाने आ रही है।
लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रेंडर वीडियो हुआ लीक, देखें एक झलक इस डुअल कैमरे वाले फोन की
नोकिया 9 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जहां से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इस खबर को सबसे पहले नोकिया पावर यूजर द्वारा प्रकाशित किया गया है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा गीकबेंच पर नोकिया 9 टीए—1004 नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्ट किया गया फोन क्वाललकॉम के सबसे ताकतवर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 पर आधारित है। फोन में 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। खास बात यह कही जा सकती है कि नोकिया 9 इस बार 8जीबी रैम के साथ देखा गया है। इसके साथ गीकबेंच पर देखा जा सकता है कि यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 पर आधारित है।
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो हाल में इस फोन की जानकारी सामने आई थी जिसके अनुसार नोकिया 9 को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5.3-इंच क्यूएचडी डिसप्ले होने की उम्मीद है।
चार कैमरे वाला जियोनी एस10 लॉन्च, साथ ही कंपनी दो दोमदार फोन




















