दिवाली पर लगाई सैमसंग ने आॅफर्स की झड़ी, फोन पर मिल रही है 19,000 रुपये तक की छूट

Join Us icon

दिवाली के मौके पर एक ओर जहां तमाम शॉपिंग साइट्स ने फेस्टीवल सेल्स चलाई है वहीं स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने डिवाईसेज़ पर आर्कषक छूट व प्राइज़ डिस्काउंट दे रहे है। इस त्यौहारी मौसम को भुनाते हुए सैमसंग ने ​भी फ्लिपकार्ट पर अपने ​स्मार्टफोन बेहतरीन कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध कराए हैं। सैमसंग मोबाईल्स की इस सेल में विभिन्न सेग्मेंट के स्मार्टफोन किफायती दामों पर मिल रहे हैं। यह छूट आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है जहां इस स्टोर ने सैमसंग मोबाइल के लिए अलग सेग्मेंट तैयार किया है।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन
samsung-galaxy-s7
सबसे पहले बात करें सैमसंग हाईएंड डिवाईस और मंहगे फोन की तो इस सेल में 46,000 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी एस7 सिर्फ 26,990 रुपये में दिया जा रहा है। इसी तरह 34,000 रुपये वाला गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 4 तरीकों से कर सकते हैं इसे यूज़

बेस्ट बजट स्मार्टफोन
इस लिस्ट में 8,990 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी आॅन5 सिर्फ 5,990 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 8,490 रुपये के कीमत वाले गैलेक्सी जे3 प्रो को 6,990 रुपये तथा गैलेक्सी आॅन7 को 6,590 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

मीड रेंज स्मार्टफोन
इस सेग्मेंट में 13,800 रुपये की कीमत वाले गैलेक्सी जे7-6 को 9,490 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह 14,400 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी जे5 प्राइम जहां 12,990 रुपये में मिल रहा है वहीं 10,990 रुपये वाला गैलेक्सी जे5-6 9,490 रुपये की कीमत पर पाया जा सकता है।

क्वालकॉम ने दिखाया 1जीबीपीएस स्पीड वाला 5जी मोबाइल ​प्रोसेसर, बदल जाएगी मोबाइल की तस्वीर

आॅलराउंडर स्मार्टफोन
samsung-galaxy-c9-pro-camera
सैमसंग ने अपनी इस श्रेणी में वह स्मार्टफोन डाले हैं जो मीड रेंज में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स देते हैं। इनमें शामिल 22,300 रुपये वाले गैलेक्सी जे7 प्रो को 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। तथा सेल में 16,990 रुपये वाले गैलेक्सी आॅन मैक्स को 15,900 रुपये, 64जीबी वाले गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट को 17,900 रुपये की बजाय सिर्फ 12,990 रुपये में, 19,150 रुपये वाले गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये तथा 17,000 रुपये वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम को ​महज़ 14,990 में लिस्ट किया गया है।