2,000 रुपये से कम कीमत वाले ये Feature Phone देंगे लंबा साथ, घर के बुजुर्गों के लिए है बेस्ट ऑप्शन

भारत को विविधता का देश कहा जाता है। और यह बात टेक इंडस्ट्री व मोबाइल बाजार में भी फिट बैठती है। एक ओर जहां 5G SmartPhone यूज़ करने वाले लोगों की गिनती तेजी से बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे यूजर्स भी भारत में बड़ी तादाद में मौजूद हैं जो Feature Phone चलाते हैं। यहां भारत में 50,000 रुपये और इससे अधिक प्राइस वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से लेकर 5,000 रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल फोंस तक सभी खूब बिकते हैं। महंगे स्मार्टफोंस की खबर तो हर जगह मिल जाती है इसलिए आज हम में इंडियन मार्केट में मौजूद 5 ऐसे Mobile Phones की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत सिर्फ 2,000 रुपये से कम है।
DIZO Star 300
यह मोबाइल फोन भारत में लॉन्च हुआ सबसे लेटेस्ट Feature Phone फोन है जिसे कंपनी की ओर से 1,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फीचर फोन 8 जुलाई से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे Black, Blue और Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। Dizo Star 300 में 160 x 120 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.77 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP का रियर कैमरा दिया गया है।
यह मोबाइल फोन SC6531E प्रोसेसर पर काम करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,550एमएएच की बैटरी दी गई है। इस नए फीचर फोन में 32एमबी की रैम मैमोरी और गानें तथा फोटो सेव करने के लिए 32एमबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन कुल 8 स्थानीय भाषाएं सपोर्ट करता है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर दो सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ v2.1 और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। यह भी पढ़ें : 1,500 रुपये से भी कम कीमत वाले Feature Phone, जिनकी Battery देगी लंबा साथ
Itel Power 400
बीते दिनों रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में सामने आया था कि itel कंपनी पिछले सात क्वॉटर से फ़ीचर फ़ोन के मामले में इंडियन फ़ोन मार्केट में लीड बनाए हुए हैं। वहीं 2021 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) के दौरान में 6,000 रुपये से कम कीमत में itel नंबर वन स्मार्टफ़ोन ब्रांड रहा। इस अवधि में आईटेल ने सबसे ज़्यादा स्मार्टफ़ोन बेचे हैं।
Itel Power 400 की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 1225 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 32 एमबी रैम, 32 एमबी स्टोरेज और जरूरत पड़ने पर यूजर्स 32 जीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को Light Blue, Deep Blue और Black कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : JioPhone Next नहीं, यह है इंडिया का सबसे सस्ता 4G SmartPhone, कीमत सिर्फ 3799 रुपये
Reliance JioPhone
फीचर फोंस की बात हो और जियोफोन का नाम न आए, ऐसा होने मुश्किल है। भारत में मौजूद Feature Phones की रेस में JioPhone भी टॉप में शुमार होता है। यह मोबाइल फोन 1,500 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसके साथ कंपनी इसी दाम पर कई अन्य बेनिफिट्स भी प्रदान करती है। यह एक 4G Feature Phone है जिसमें इंटरनेट भी चलाया जा सकता है और VoLTE कॉलिंग भी की जा सकती है।
JioPhone 2.4 इंच की टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए डुअल कोर प्रोसेसर और Spreadtrum SC9820A5 चिपसेट दिया गया है। यह 4जी फीचर फोन 512एमबी की रैम पर चलता है जिसमें मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 2एमपी रियर और 0.3एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए जियोफोन 2,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 15,000 रुपये से कम के सभी 5G Phone हैं बेकार, जानें क्यों
SAMSUNG Guru 1200
सैमसंग का यह मोबाइल फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 1,100 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। हालांकि यह प्राइस सिर्फ फोन के Gold कलर का है। इस फोन के अन्य Black, White और Indigo Blue कलर वेरिएंट के लिए 1,410 रुपये चुकाने होंगे। यह फोन 128 x 128 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.5 इंच की 65के कलर डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके नीचे कीपैड मौजूद है।
SAMSUNG Guru 1200 में पावर बैकअप के लिए 800एमएएच की बैटरी दी गई है जो कई दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ ही सैमसंग ने अपने इस मोबाइल फोन को एमपी3 रिंगटोन, टॉर्च लाईन जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है। फोन का बैक पैनल पर कुछ तरह से डिजाईन किया गया है जो इसे यूज़ के दौरान पकड़ने पर अच्छी ग्रिप प्रदान करता है। यह भी पढ़ें : Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती
Nokia 105 SS 2021
यह एक सिंगल सिम फीचर फोन है जो नोकिया सीरीज़30+ यूआई पर काम करता है। नोकिया के इस शानदार फीचर फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 1,215 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जहां Nokia 105 SS 2021 ब्लैक और ब्लू कलर में ब्रिकी के लिए मौजूद है। यह फीचर फोन 1.77 इंच की QQVGA डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा जिसका डायमेंशन 49.2x119x14.4एमएम और वज़न 165ग्राम है।
यह Nokia Feature Phone फोन 4एमबी रैम मैमोरी के साथ 4एमबी की ही इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस फोन को कैमरा सेंसर से दूर रखा गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 8,00एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार एक चार्ज में तकरीबन 26 दिन का स्टैडबॉय देने में सक्षम है। इस फोन में LED Torch, FM Radio और Color Screen जैसे फीचर्स मौजूद है।