
बटन वाला फोन आज भी इंडिया में हजारों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग और कम पढ़े लिखे लोग टच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को चलाना झंझट भरा मानते हैं। इन्हें मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉल मिलाने और फोन उठाने के लिए ही करना होता है। ऐसे ही ग्राहकों के लिए Nokia का फोन बनाने वाली कंपनी दो नए फीचर फोन लेकर आई है। नए और सस्ते मोबाइल HMD 100 व HMD 101 इंडिया में लॉन्च हुए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत और उपलब्धता की बात करें तो HMD 100 की कीमत सिर्फ 949 रुपये है। यह मोबाइल Grey और Red कलर में बिकेगा। वहीं HMD 101 फीचर फोन को 1,049 रुपये में लॉन्च किया गया है जो Blue और Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये दोनों सस्ते बटन वाले मोबाइल आज से ही इंडिया में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें कंपनी वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से परचेज किया जा सकता है।
HMD 100 सॉलिड बिल्ड वाला कीपैड मोबाइल
HMD 100 एक साधारण लेकिन दमदार फोन है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह Tough बिल्ड वाला मोबाइल है जो हाथ से छूटकर जमीन पर गिरता भी है तो, कुछ नहीं बिगड़ेगा। इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है जो पूरा दिन आराम से निकाल देती है। वहीं अब आपका इस्तेमाल सीमित है तो ब्रांड के दावेनुसार यह 7 दिन तक चालू रहेगी। इस फोन Dual LED टॉर्च लगी है जो काफी काम आएगी।
मनोरंजन के लिए एचएमडी100 में रेडिया भी सुना सकता है। यह Wireless FM है जिसके लिए किसी ‘लीड’ की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस फोन में Phone Talker और Time Talker जैसे फीचर्स दिए हैं, जो सीनियर सिटिजन के काफा काम आएंगे। ये फीचर फोन स्क्रीन पर आ रहे कंटेंट को बोलकर बताते हैं। इसमें 10 भारतीय भाषाओं में टाइपिंग और 23 भाषाओं में रीड सपोर्ट मिलता है। मजे की बात है कि यह बटन वाला मोबाइल 1 साल का रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आएगा।
HMD 101 एंटरटेनमेंट वाला फीचर फोन
अगर आप फीचर फोन में अपने मनपसंद गानें सुनना चाहते हैं तो एचएमडी 101 को MP3 प्लेयर के साथ लाया गया है। इसमें microSD कार्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके चलते यूजर अपने फेवरेट गानों फोन में ही सेव रख सकते हैं। इस कीपैड मोबाइल में म्यूजिक के साथ ही Wireless FM और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही Auto Call Recording की सुविधा भी मिलती है।
इस कीपैड मोबाइल में भी Dual LED टॉर्च लगाई गई है। इसके साथ ही Phone Talker और Wide Language Support जैसे एडवांस फीचर्स भी ग्राहकों के काम आएंगे। कंपनी इस फीचर फोन के साथ ही 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। इसमें 1.77-इंच की कलर स्क्रीन दी गई है और कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह एक सप्ताह से ज्यादा का स्टेंडबॉय टाइम दे सकता है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया ये दोनों बटन वाले फोन उन लोगों के बेहद ज्यादा काम आ सकते हैं तो इंटरनेट का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते हैं। ऐसे मोबाइल यूजर जिन्हें बस कॉल पर बात करने के लिए फोन अपने पास रखना पड़ता है, वो ये कीपैड फोन खरीद सकते हैं। हॉं, अगर ये फीचर फोन 4G के साथ आते तो ज्यादा बेहतर रहता। हालांकि एचएमडी के खेमे में कई 4जी फीचर फोन पहले से ही मौजूद हैं और इनकी डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।














