HMD का नया कॉम्पैक्ट फोन आया सामने, छोटे साइज और अलग डिजाइन के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन बाजार में जहां कंपनियां लगातार बड़े डिस्प्ले और दमदार फीचर्स वाले फोन ला रही हैं। इसी बीच खबर है कि HMD एक अलग डिवाइस लेकर आ सकता है। नई लीक तस्वीरों में कंपनी का एक नया फोन सामने आया है, जिसे HMD Fame नाम से लाया जा सकता है। यह फोन साइज में छोटा और डिजाइन के मामले में मौजूदा फोंस से बिल्कुल अलग नजर आता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में HMD Fame को ब्लू कलर में देखा गया है। फोन के किनारे काफी गोल हैं और इसका पूरा डिजाइन बेहद सिंपल और हल्का दिखाई दे रहा है। लीक तस्वीरों में इसे पिछले साल आए HMD XploraOne के साथ भी दिखाया गया है। जिससे इसके छोटे साइज का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह असल में कॉम्पैक्ट फोन होगा। साथ ही फीचर्स के मामले में सामान्य स्मार्टफोन से अलग भी हो सकता है।

फिलहाल इस आगामी HMD फोन के फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी के सिंपल और सीमित फीचर्स वाले फोंस की तरह हो सकता है। बता दें कि HMD पिछले कुछ समय से ऐसे डिवाइस भी बना रहा है जो जरूरी सुविधाएं तो देते हैं, लेकिन ग्राहकों को लगातार स्क्रीन देखने से बचाते भी हैं। कंपनी पहले भी 4G कनेक्टिविटी और क्लाउड सेवाओं के साथ ऐसे फोन पेश कर चुकी है।

पिछले साल आए HMD XploraOne में छोटा QVGA डिस्प्ले, Unisoc T127 प्रोसेसर, सामान्य कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ दी गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि HMD Fame भी परफॉरमेंस के बजाय बैटरी बैकअप और आसान उपयोग के लिए आ सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए शानदार हो सकता है जो सिर्फ कॉलिंग, मैसेज और हल्के इंटरनेट उपयोग के लिए डिवाइस चाहते हैं।

आजकल कई लोग लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम से दूरी बनाना चाहते हैं। ऐसे में छोटे और सिमित फीचर्स वाले फोन की मांग बढ़ रही है। इसी कड़ी में HMD नई पेशकश दे सकता है। HMD Fame का डिजाइन भी इसे खास बनाता है। इसका हल्का रूप इसे अलग पहचान दे सकता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से HMD Fame को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट की जानकारी भी सामने आ सकती है। हालांकि अगर यह लीक सही साबित होता है, तो HMD का यह नया कॉम्पैक्ट फोन कम फीचर्स और स्क्रीन से दूरी रखने वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here