
सस्ते मोबाइल और फीचर फोन बनाने वाली टेक कंपनी itel ने आज भारतीय बाजार में अपना नया कीपैड फोन Ace 3 Heera लॉन्च किया है। यह बटन वाला फोन है जो USB Type C पोर्ट के साथ लाया गया है। यानी किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से ही इस Feature Phone को चार्ज किया जा सकता है। आइटेल ऐस 3 हीरा 949 रुपये में लॉन्च हुआ है जो कम कीमत पर शानदार फीचर्स प्रदान करता है।
itel Ace 3 Heera का प्राइस
आइटेल ऐस 3 हीरा फीचर फोन का रेट 949 रुपये है। यह मोबाइल Blue, Purple और Black कलर में लाया गया है जो आज से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। किसी भी मोबाइल की दुकान से itel Ace 3 Heera को खरीदा जा सकता है। कंपनी इस मोबाइल पर 1 साल का Counter Replacement ऑफर लेकर आई है। यानी अगर कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट आता है या फिर यह फोन खराब हो जाता है तो कंपनी बदले में नया मोबाइल देगी। इसके लिए कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा और नया मोबाइल मुफ्त में मिलेगा।
itel Ace 3 Heera के फीचर्स
इस keypad phone फोन को कंपनी ने यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ पेश किया है। इससे पहले वाले सभी आइटेल फीचर फोन में माइक्रोयूएसबी भी दिया जाता था। USB Type C के चलते यह फीचर फोन किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से चार्ज हो सकेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोबाइल से सीधे लैपटॉप या कम्प्यूटर में भी डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा।
itel Ace 3 Heera मोबाइल में 1000mAh battery लगाई गई है। यह AI द्वारा ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी है जो लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं फोन में Super Battery Mode भी दिया गया है जिसके चलते लो बैटरी पर भी यह मोबाइल कई घंटे तक ऑन रह सकता है।
इस फीचर फोन में 1.8 इंच की स्क्रीन लगाई गई है जिसके नीचे टी9 कीपैड मौजूद है। कीपैड में ही यूजर्स को टॉर्च, वाइब्रेशन और वॉयस कमांड के शार्टकट बटन मिल जाएंगे। मोबाइल में स्पीकर भी लगा है जिसपर लाउड म्यूजिक सुना जा सकता है। इंटरनेटमेंट के लिए itel Ace 3 Heera में Wireless FM Radio भी दिया गया है जिसे स्पीकर पर ही प्ले किया जा सकता है।
मोबाइल में गानें भरने के लिए 32GB का microSD card सपोर्ट भी मिलता है। इसमें ऑडियो गानों के साथ ही फोटोज़ और फाइल्स को भी सेव किया जा सकता है। इस फीचर फोन में King Talker नाम का वॉयस असिस्टेंट मौजूद है जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात कर सकता है। यह 1000 रुपये से कम का मोबाइल फोन Bluetooth सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वहीं ग्राहकों को इस कीपैड वाले फोन में Auto Call Recording का फीचर भी मिलेगा।
itel Ace 3 Heera बटन वाला मोबाइल है जो उन यूजर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा जो उम्र में बड़ें है और स्मार्टफोन नहीं चला सकते हैं। सिर्फ फोन मिलाने और कॉल रिसीव करने वाले कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए यह सस्ता फीचर फोन बनाया गया है।











