Nokia 250 4G Smart की डिटेल्स लीक, AI फीचर्स, Alipay सपोर्ट के साथ आ सकता है नया फीचर फोन

Join Us icon

HMD Global जल्द ही Nokia ब्रांड के तहत अपना नया Nokia 250 4G Smart फीचर फोन पेश कर सकता है। इसके लॉन्च से पहले अहम जानकारियां ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस में Feature Phone का अनुभव देने के साथ कुछ आधुनिक डिजिटल फीचर्स भी देगी। यही वजह है कि यह फोन उन यूजर्स को लुभा सकता है, जो स्मार्टफोन के बजाय सिंपल डिवाइस पसंद करते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Nokia 250 4G Smart के संभावित फीचर्स

टिप्स्टर smashx_60 द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Nokia 250 4G Smart में 2.8-इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में IP54 रेटिंग दिए जाने की उम्मीद है। जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रह सकता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nokia 250 4G Smart में LED फ्लैश के साथ 0.3MP का फ्रंट कैमरा और LED फ्लैश के साथ 2MP का रियर कैमरा मिलने की संभावना है। यह फीचर फोन होने के बावजूद बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों को पूरा कर सकता है।

लीक के अनुसार आगामी Nokia 250 4G Smart में Unisoc T137 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3GHz हो सकती है। फोन में 256MB RAM और 2GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में 1,950mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 2.75W USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Nokia 250 4G Smart डिवाइस RTOS (Real-Time Operating System) पर रन कर सकता है, जिससे बेहतर बैटरी बैकअप और स्मूद परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी भी मिल सकती है।

Nokia 250 4G Smart फीचर फोन होगा, लेकिन इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, फोन में Cloud Phone सपोर्ट, AI आधारित फीचर्स, Alipay के जरिए डिजिटल पेमेंट, Voice Translation और QR Reader जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। ये फीचर्स इसे सामान्य फीचर फोन से ज्यादा उपयोगी बना सकते हैं।

HMD Global पिछले कुछ समय से चीन, भारत, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे बाजारों में अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। Nokia 250 4G Smart भी इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। यह फोन IP54 रेटिंग, USB Type-C चार्जिंग, डुअल कैमरा और AI फीचर्स के साथ उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जिन्हें स्मार्टफोन से अलग सस्ता और कम फीचर्स वाला बेसिक फोन चाहिए।

बताते चलें कि Nokia 250 4G Smart की अब तक आई जानकारियां लीक पर आधारित है। कंपनी ने इसके लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। हम आपको असल डिटेल मिलते ही अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here