भारी छूट के साथ उपलब्ध है AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन, देखें Amazon Electronics Premier League sale 2025

Amazon Electronics Premier League Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है जहां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज आदि पर भारी छूट दी जा रही है। यदि आप गर्मी की शुरुआत से पहले होम अप्लायंस पर हॉट डील की तलाश में हैं तो फिर यह सेल आपके लिए बहुत कुछ लेकर आया है। इस आर्टिकल में हमने होम अप्लायंसेज की डील के बारे में जानकारी दी है जहां आप 65 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। शुरुआत AC डील से करते हैं। इसके बाद रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन डील भी इसमें शामिल हैं।
Samsung 1.5 Ton 3 Star AI Inverter Smart Split AC (BESPOKE AI AR50F18D1LH)
आज लोग AC नहीं स्मार्ट एसी चाहते हैं और यदि आप भी ऐसी ही AC की तलाश में तो Amazon के इस Electronics Premier League Sale 2025 में काफी अच्छी डील उपलब्ध है। यहां सैमसंग के 1.5 टन स्मार्ट AC को आप 35 प्रतिशत तक की छूट के साथ ले सकते हैं। यह एयर कंडीशनर BESPOKE AI तकनीक लैस वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है। इसे आप Alexa, Google Assistant और Bixby के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके AI Energy मोड के कारण यह 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बिजली की बचत करने में सक्षम है।
1.5 टन की क्षमता वाला यह AC 120 से 150 वर्ग फीट के कमरों के लिए काफी उपयुक्त है। यह 3-स्टार BEE रेटिंग और ISEER रेटिंग 4.00 W/W के साथ आता है। कंपनी इसके साथ 5 साल की फुल वारंटी और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दे रही है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल है, जो बेहतर कूलिंग के साथ कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। सैमसंग का यह एसी 58°C तक के उच्च तापमान में भी कमरे को ठंडा रखने में सक्षम है। वहीं यह 52DB तक का न्वाइस करता है जो काफी कम है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है वातावरण के लिए अनुकूल है।
Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC (HSU17VP-TQS3BN-INV)
हायर ने भी पिछले कुछ सालों में होम अप्लायंसेज में अच्छा नाम बना लिया और कंपनी के बाद बेहद ही स्टाइलिश और फीचर्स से लैस एसी उपलब्ध है। अमेजन के इस सेल में हायर का एक 1.5 टन AC, 42 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। यह एयर कंडीशनर ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ आता है, जो तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को कंट्रोल करता है। कंपनी का दावा है कि 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ, यह AC अन्य मॉडलों की तुलना में 60 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत करता है। इसमें 900 CFM तका एयर सर्कुलेशन मिलता है, जिससे कमरे में तेजी से ठंडी हवा फैलती है। वहीं 54°C तक के हाई टेंपरेचर में भी यह कमरे को ठंडा करने में सक्षम है। यह ऐसी फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक से लैस है जो केवल 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी सफाई करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह एसी 99.9% शुद्ध हवा – धूल, बैक्टीरिया और दुर्गंध को प्रभावी ढंग से हटा सकता है। इस एसी के साथ कंपनी 5 साल की फुल वारंटी और 12 साल की कंप्रेसर वारंटी दे रही है।
LG 1.5 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC (US-Q18JNXE)
होम अप्लायंस में LG का नाम काफी बड़ा है और लोग एलजी प्रोडक्ट लेना चाहते हैं। इस लिस्ट में LG का भी एक स्प्लिट AC है जो दमदार डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। यह एसी बेहतर ऊर्जा खपत, तेज कूलिंग और लॉन्ग लाइफ का भरोसा देता है। 1.5 टन क्षमता वाला यह एसी मध्यम आकार के 111 से 150 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसमें आपको 441 CFM तक का इनडोर और 1080 CFM तक का आउटडोर एयर सरकुलेशन मिलता है जो कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैला देती है। इसमें 4400 W की कम्प्रेसर है जो 55°C गर्मी में भी कमरे को ठंडा करने में सक्षम है। अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें 2-वे एयर स्विंग मिलता है जो पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाने की क्षमता रखता है। यह एसी 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बिजली बचत में भी कारगर है। कंपनी इस पर 1 साल की व्यापक वारंटी के साथ 5 साल की वारंटी PCB और मोटर पर देती है। इसके अलावा 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी देती है। इसमें भी आपको 100% कॉपर ट्यूब मिलते हैं।
Samsung 236 L, 3 Star Double Door Refrigerator (RT28C3733B1/HL)
एसी के बाद बात करते हैं रेफ्रिजरेटर की तो बता की यहां सैमसंग के डबल डोर फ्रिज पर 35 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। Samsung 236 लीटर वाले इस फ्रीज में 236 लीटर फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर – पावरफुल कूलिंग और लॉन्ग-लास्टिंग फ्रेशनेस के साथ आता है। यह तकनीक बर्फ जमने से रोकता है और बेहतरीन कूलिंग देता है। कंपनी का कहना है कि इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है जो 50 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें आपको 20 साल की वारंटी मिलती है तो बाकी ब्रांड से कहीं ज्यादा है।
इस रेफ्रिजेरेटर की फ्रेश फूड कैपेसिटी 183 लीटर की है और इसका फ्रिज कैपेसिटी 53 लीटर है जो काफी बड़ी कही जा सकती है। कंपनी ने इसमें 3 टफंड ग्लास शेल्व्स दिया जो आपके घर के भारी बर्तनों को भी आसानी से संभालने में सक्षम है। इसमें आपको कन्वर्टिबल मोड्स, डिजिटल डिस्प्ले, पावर कूल और कूल पैक, ईजी स्लाइड शेल्फ और ऑलराउंडर कूलिंग आदि मिलते हैं। इन खूबियों के अलावा स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन (100V-300V), मल्टी-फ्लो टेक्नोलॉजी जो पूरे रेफ्रिजरेटर में समान ठंडक बनाए रखता है भी मिलता है।
Whirlpool 308 L Double Door Refrigerator (CONV-TL)
रेफ्रीजरेटर की बात हो तो वर्लपूल का जिक्र जरूर आता है और अमेजन के इस सेल में कंपनी का एक बेहद ही शानदार फ्रीज ऑफर के साथ उपलब्ध है। Whirlpool 308 L 3 स्टार कनवर्टिबल फ्रॉस्ट फ्री इनवर्टर डबल डोर रेफ्रिजरेटर को 31 प्रतिशत तक की छूट के साथ लिया जा सकता है। इसमें आपको बेहतर स्टोरेज, शानदार कूलिंग और पावर सेविंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह रेफ्रिजरेटर माध्यम से बड़े परिवारों के लिए बेहतर है। इसके इंटिरियर को आप अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
यह रेफ्रिजरेटर 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसमें स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन है जो 95V – 300V तक के वोल्टेज में आपको बेहतर परफॉर्मेंस देने का दम रखता है। इस रेफ्रिजरेटर में 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रीजर और फ्रिज के उपयोग को मैनेज कर सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा बहुत उपयोगी है, जिन्हें समय-समय पर अधिक स्टोरेज स्पेस की आवश्यकता होती है। कंपनी का दावा है कि यह रेफ्रिजरेटर 12 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन प्रदान करता है जिससे बिजली कटने की स्थिति में भी फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित रहे। इसके अलावा केवल 27 मिनट में फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकता है।
LG 185 L Single Door Refrigerator (GL-D201ABEU)
यदि आप एक किफायती रेफ्रिजरेटर लेने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Electronics Premier League Sale 2025 में आप बेहतरीन डील पा सकते हैं। एलजी का डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर एक किफायती और स्टाइलिश सिंगल डोर फ्रिज है जो तेज कूलिंग और लंबे समय तक चलने के लिए जाना जाता है। 185 लीटर क्षमता वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवार और बैचलर्स के लिए बेस्ट है। इसमें आपको 169 लीटर की फ्रेश फूड कैपेसिटी के साथ 16 लीटर की फ्रिजर कैपेसिटी मिलती है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें आपको 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है और हो बिजली खपत के लिए सबसे बेस्ट कहा जाता है। इसमें आपको 1 साल की व्यापक वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी मिल जाती है।
यह फ्रीज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता जो 90V—310V तक की पावर सप्लाई में भी इसकी कैपेसिटी को बनाए रखता है। कंपनी ने इसे फास्ट आइस मेकिंग, स्मार्ट कनेक्ट और डोर लॉक जैसी सुविधाओं से लैस है। रही बात इंटीरियर की तो कंपनी ने टफंड ग्लास शेल्व्स फ्रेम का उपयोग किया है। वहीं इसमें 12.6 लीटर और मोइस्ट ‘N’ फ्रेश ट्रे के साथ सब्जी स्टोरेज मिलता है।
Samsung 9 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL)
यदि आप अमेजन के इस सेल में एसी और रेफ्रिजरेटर के साथ वॉशिंग मशीन भी लेना चाहते हैं तो आपके लिए यहां बेहतरीन मौका है। होम अप्लायंसेज पर यहां 65 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है और आप इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। इस सेल में आप Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble वाशिंग मशीन देख सकते हैं। यह एक फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो हाई क्वालिटी धुलाई और कम बिजली खपत के लिए जाना जाता है। यह एक स्मार्ट वाशिंग मशीन है जो वाईफाई सहित कई स्मार्ट तकनीक से लैस है। इसे 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ बड़ी फैमिली के लिए उपयुक्त है। इसमें आप एक साथ ढेर सारे कपड़े धो सकते हैं। यह मशीन 50-800 KPa की वॉटर प्रेशर के साथ डिजिटल इन्वर्टर मोटर से लैस है। कंपनी ने इसे 1400 RPM मोटर से लैस किया है जो हाई स्पिन स्पीड से कपड़ों को जल्दी सुखाने में सक्षम है। इसमें आपको 2 साल की व्यापक वारंटी पूरे प्रोडक्ट पर और 20 साल की वारंटी डिजिटल इन्वर्टर मोटर पर दी जा रही है।
LG 7 Kg 5 Star Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)
यदि आप एक सस्ते फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की तलाश में हैं तो फिर आप LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic वाशिंग मशीन को देख सकते हैं। Amazon Electronics Premier League Sale 2025 में यह मशीन 35 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध है। यह एक फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जो स्मार्ट वॉश टेक्नोलॉजी और इन्वर्टर मोटर के साथ आता है। यह मशीन बिजली के साथ पानी की बचत में भी काफी प्रभावी है। 7 किलोग्राम की क्षमता वाला यह मशीन 3-4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें आप कम समय में अधिक कपड़े धो सकते हैं। यह मशीन न केवल कपड़े धोने में मदद करती है बल्कि ड्रायर फंक्शन के साथ जल्दी सुखाने में भी सक्षम है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है जो सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। कंपनी ने इसमें 740 RPM की मोटर स्पीड दी है जो तेज स्पिन से कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। कंपनी ने इसे टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी से लैस किया जो ड्रम और पल्सेटर को विपरीत दिशा में घुमाकर बेहतर धुलाई का भरोसा देता है।
यह मशीन 8 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आता है और इसमें बिल्ट-इन सेंसर कपड़ों के वजन का पता लगाकर उसी के अनुसार धुलाई करता है। इन सबके साथ ड्रम को साफ रखने के लिए विशेष प्रोग्राम, जो बैक्टीरिया और गंदगी को हटाता है। एलजी की यह वॉशिंग मशीन 2 साल की व्यापक वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी के साथ आता है।
IFB 7 Kg 5 Star (SERENA GXN 7012)
वॉशिंग मशीन सेग्मेंट में IFB का अच्छा नाम है और अमेजन के इस सेल में कंपनी का एक बेस्ट प्रोडक्ट 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध है। IFB 7 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन AI पावर्ड है जो फ्रंट लोड ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 7 किलोग्राम की क्षमता मिलती है जो 3-4 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। यह मशीन अपने AI के माध्यम से कपड़ों के प्रकार और वजन का पता लगाकर खुद से वाशिंग स्पीड को कंट्रोल करती है। इसका फायदा है कि न सिर्फ इससे बिजली बचत होती है बल्कि पानी का खपत भी कम हो जाता है।
IFB का यह मशीन 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी में सक्षम है। कंपनी इस पर 4 साल की फुल वॉरंटी के साथ 10 साल की मोटर वारंटी और 10 साल के स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट देती है। इसमें आपको 10 अलग-अलग प्रोग्राम मिलते हैं जिससे आप छोटे कपड़ों और जैकेट से लेकर कंबल तक धो सकते हैं।