
realme ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। अगर आप एक दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो realme 13+ 5G मोबाइल 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज पर मिलेगा। ब्रांड द्वारा ये डिस्काउंट सिमित समय के लिए दिया जा रहा है। आइए, आगे फोन की नई कीमत, ऑफर की डेट और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Realme 13+ 5G ऑफर्स और नया प्राइस
- Realme 13+ 5G का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज अब ₹26,999 की जगह सिर्फ ₹24,999 में मिल रहा है। इस पर कंपनी द्वारा 2,000 रुपये की कमी की गई है।
- यह Temporary Price Reduction ऑफर के तहत 8 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा।
- बता दें कि यह ऑफर रिटेल आउटलेट्स पर मिलेगा और आप रिटेलर द्वारा दिए जा रहे बैंक ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं।
- अन्य मॉडल की बात करें तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट ₹22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹24,999 ही है।
realme 13+ 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह फोन IP65 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी आपको पानी और धूल से सुरक्षा मिल जाएगी।
प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। इसमें 2.5GHz की क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A78 कोर और 2.0GHz वाले Cortex-A55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 GPU मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन 9 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।
रैम और स्टोरेज: Realme 13+ 5G दो रैम ऑप्शन 8GB और 12GB में उपलब्ध है, जो LPDDR4X तकनीक है। इसमें 14GB तक की डायनामिक रैम मिलती है, जिससे 12GB रैम वाले वेरिएंट को मिलाकर कुल 26GB तक की रैम पावर मिलती है। फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज दिए गए हैं।
कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है और साथ में 2MP का मोनो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: Realme 13+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W की Ultra Fast चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।












