अमेजन पर ये हैं बेस्ट सेलिंग अफोर्डेबल और मिडरेंज स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में मिड रेंज और अफोर्डेबल फोन की मार्केट में काफी मांग रहती है। कंपनियों की बीच इस सेग्मेंट में कांटे की टक्कर है। यहीं कारण है कि आज मिड रेंज में कंपनियां पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन लॉन्च कर रही हैं, जो बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। इसके साथ ही इस सेग्मेंट के स्मार्टफोन दमदार कैमरा और शानदार लुक के साथ आते हैं। अगर आप भी अपने लिए मिड रेंज सेग्मेंट के लिए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदा जा सकता है।
मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
डिस्प्ले : मिड रेंज सेग्मेंट में आज कई सारी मोबाइल कंपनियां IPS या AMOLED डिस्प्ले ऑफर करते हैं। हमारी सलाह होगी की आप AMOLED डिस्प्ले वाला फोन ही चुने।
प्रोसेसर और रैम : मिड रेंज सेग्मेंट में लेटेस्ट जेनरेशन पावरफुल प्रोसेसर – Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑफर करते हैं। इसके साथ ही फोन में 4GB RAM ऑफर करते हैं।
बैटरी : फोन खरीदते वक्त बैटरी और चार्जिंग स्पीड जरूर देखें।
अमेजन से खरीदें बेस्ट अफोर्डेबल और मिड-रेंज स्मार्टफोन
अफोर्डेबल
बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन – Samsung Galaxy M04
मोस्ट स्टायलिश ऑप्शन – realme narzo 50A Prime
बेस्ट परफॉर्मेंस – Tecno Spark 9
Redmi A1
Redmi A1 स्मार्टफोन बजट कीमत में बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन के साथ 10W का चार्जर भी बॉक्स के साथ मिलता है। Redmi A1 स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर मिलता है। Redmi A1 फोन में 8MP डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy M04
Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 4GB RAM पर रन करता है। फोन में 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस पोन में RAM Plus ऑप्शन मिलता है, जिससे फोन की रैम बढ़ाई जा सकती है। सैमसंग के Galaxy M04 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 13+2MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
realme narzo 50A Prime
realme narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। रियलमी के इस फोन में Unisioc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ B&W लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP AI कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Tecno Spark 9
Techno Spark 9 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का HD+ Dot नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 13MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
Redmi 10A
Redmi 10A स्मार्टफोन में MediaTek Helio G25 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6.53-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। रेडमी के इस फोन में 64GB की स्टोरेज मिलती है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
मिड रेंज
बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन – Redmi 10 Power
मनी स्टायलिश ऑप्शन – realme Narzo 50 Pro 5G
बेस्ट परफॉर्मर – Samsung Galaxy M33 5G
Redmi 10 Power
Redmi 10 Power स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में बूस्टर रैम दिया गया है, जो 11GB तक रैम ऑफर करता है। इस फोन में 6,000mAh बैटरी मिलती है। Redmi 10 Power फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि फोन के बॉक्स में 10W अडेप्टर मिलता है। Redmi 10 Power समार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Z6 Lite 5G
iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 50MP कैमरा आता है। यह फोन कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy M33 5G
Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का (120Hz) FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन इन हाउस Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के Galaxy M33 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित One UI 4 पर रन करता है।
realme Narzo 50 Pro 5G
realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट का सबसे पावरफुल और स्टायलिश फोन है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.4-इंच का (FHD+) 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।