
भारत में बीजीएमआई बैटलरोयाल कैटगरी में काफी पॉपुलर गेम है। BGMI (Battlegrounds Mobile India) पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) का इंडिया वर्जन है। BGMI पर फिलहाल भारत सरकार ने बैन लगाया हुआ है। इस गेम को लेकर सरकारी एजेंसियों का कहना है कि यह गेमिंग ऐप इंडियन यूजर्स के डेटा प्राइवेसी के लिए खतरा है, जो यूजर्स का डेटा चाइनीज सर्वर को भेज रही हैं। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। यहां हम आपको BGMI की वापसी और नए सीजन के अपडेट को लेकर लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।
PUBG Mobile को जल्द मिलेगा नया सीजन
BGMI के ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile इन दिनों नए सीज़न के अपडेट की तैयारी कर रहा है। PUBG Mobile 2.3 Update इस महीने ग्लोबली रिलीज़ कर दिया जाएगा। इस अपडेट का बीटा वर्जन पहले ही रोलआउट कर दिया गया है। ऐसे में BGMI फ़ैन्स भी नए सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह गेम बैन के बाद से पुराने ही सीज़न पर ही है। ऐसे में नए अपडेट को लेकर इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी में काफ़ी उत्सुकता है।
BGMI अपडेट के लिए फिलहाल इंतजार
BGMI पर बैन के बाद से भारत में यह गेम Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद नहीं है। जब तक गेम भारत में वापसी नहीं करता इसे अपडेट मिलना मुश्किल है। ऐेसे में गेम को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं। भारत सरकार ने भले ही गेम पर बैन लगाया हो पर इंस्टॉल गेम को फिलहाल खेला जा सकता है। हालांकि हमारी सलाह है कि थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फोन में ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India Download: लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें, जल्द हटने वाला है बैन!
BGMI ऐप डाउनलोड लिंक
लेटेस्ट BGMI apk डाउनलोड लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
यहां हम आपको स्टेप – बाई स्टप बीजीएमआई को डाउनलोड करने और गेम को इंस्टॉल करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : ऊपर दिए लिंक से BGMI की apk फाइल को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 2 : डाउनलोड की हुई BGMI apk फाइल को फ़ोन में ओपन करें।
स्टेप 3 : थर्ड पार्टी प्लेटफ़ॉर्म से ऐप इंस्टॉल करने के लिए आपको ‘इंस्टॉल फ्रॉम अननोस सोर्स’ इनेबल करना होगा।













