क्या BGMI पर जल्द हट सकता है बैन, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/bgmi.jpg

पॉपुलर गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) के प्लेयर्स को बहुत जल्द इस गेम को दोबारा खेल पाएंगे। खबर है कंपनी जल्द ही अपने सर्वर की लोकेशन इंडिया-सिंगापुर से बदल कर इंडिया मलेशिया कर सकती है। Insidesport की रिपोर्ट में बताया गया है कि कई प्लेयर्स की आईडी इन-गेम सर्च रिजल्ट में नहीं दिखा रहा है। हालांकि ये आईडी रैंकिंग टेबल पर दिखा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को माइग्रेशन नोटिस देखने को मिल रहा है, जिसमें लिखा गया है कि आज जिस प्लेयर की आईडी देख रहे हैं उन्हें Battlegrounds Mobile India पर माइग्रेट किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा ट्रांसफर प्रॉम्प्ट, PUBG मोबाइल-BGMI डेटा ट्रांसफर के दौरान दिखाई देने वाले जैसा ही है।

BGMI ने इस बारे में फ़िलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अगर डेटा ट्रांसफर की रिपोर्ट वास्तव में सच है, तो इसका मतलब है कि भारत द्वारा BGMI प्रतिबंध जल्द ही हट सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खबर के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में अप्रतिबंध की तारीख प्रसारित हो रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इन सभी अटकलों में तब और भी तेज़ी आई जब कई फ़ैन्स को बीजीएमआई में कुछ विशेष प्लेयर्स की आईडी खोजने परअकाउंट माइग्रेशनका सामना करना पड़ा।

BGMI क्यों हुआ बैन

Image Credit: heapooh

अल्फाबेट इंक के गूगल और ऐप्पल ने भारत सरकार से मिले आदेश के चलते 28 जुलाई, 2022 को क्राफ्टन के बैटल रोयाल गेम को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया था। सरकार ने देश की सुरक्षा और डेटा शेयरिंग चिंताओं पर चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए आईटी कानून के तहत BGMI पर बैन लगा दिया था। भारत सरकार 2020 से अब तक 100 से अधिक चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है, जिसमें टेनसेंट गेम्स का प्लेयर यूएनडॉग्स बैटलग्राउंड (PUBG) भी शामिल है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत वाला रियलमी का दमदार फोन सस्ते में खरीदें, जानें ऑफर

PUBG और Free Fire बैन

BGMI टेनसेंट के पॉपुलर गेम PlayerUnknown’s Battlegrounds (PUBG) का इंडिया वेरिएंट है। भारत सरकार ने पबजी पर पहले ही बैन लगाया हुआ है। पबजी पर बैन लगाए जाने के बाद से क्राफ्टन ने इस गेम को भारत में BGMI के नाम से लॉन्च किया था। लॉन्च के साथ से BGMI इंडियन फैन्स के बीच में काफी लोकप्रिय है। इसी तरह से से Garena ने फ्री फायर के बैन होने पर Garena Free Fire Max को लॉन्च किया है।