सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Blaupunkt-Sigma-40-inch-smart-android-tv.jpg
Highlights

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस टीवी को कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। अगर खासियत की बात करें तो इस नए टीवी में 40 इंच का डिसप्ले, दो 40 वॉट के स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। आइए आगे आपको इस लेटेस्ट अफोर्डेबल टीवी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी की कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt स्मार्ट टीवी की कीमत 13,499 रुपये रखी है, जो इसे भारत के सबसे किफायती 40-इंच में एंडरॉयड टीवी की लिस्ट में शामिल करता है। इसके अलावा यह 4 मई से शुरू होने वाली बिग सेविंग डेज सेल के दौरान उपलब्ध होगा।

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स

4 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट सेल

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ब्लौपंकट के कई टीवी मॉडलों पर आकर्षक छूट ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5% कैशबैक और एसबीआई कार्ड लेनदेन पर 10% तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। हीं फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज सेल 4 मई से शुरू होगी, जो कि 10 मई तक चलेगी।