बोस ने उतारा साउंडलिंक रिवोल्व प्लस, कराएगा शानदार म्यूजिक का अहसास

Join Us icon

मूड कैसा भी हो लेकिन अच्छी साउंड क्वालिटी में आपका पसंदीदा म्यूजिक बजता है तो सबकुछ अच्छा और फ्रेश लगने लगता है। म्यूजिक के ऐसे ही दिवानों के लिए टेक कंपनी बॉस ने अपना नया वायरलैस स्पीकर साउंडलिंक रिवोल्व प्लस भारत में लॉन्च कर दिया है। दमदार साउंट क्वालिटी के सा​थ ही यह स्पीकर बेहद ही आर्कषक लुक से लोगों को लुभाने का मादा रखता है।

युवाओं के ट्रेंड में छाए हुए फिजिट स्पीनर में हुआ ब्लास्ट

साउंडलिंक रिवोल्व प्लस की सबसे बड़ी खासियत इसका ओमनी डायरेक्शनल साउंड है। इस ​स्पीकर का निर्माण इस तरह से किया गया है कि यह 360 डिग्राी एंगल से साउंड वेव निकालता है अर्थात् यह चारों दिशाओं समान क्वालिटी और सामान वाल्यूम में साउंड फेंकता है।

bose-soundlink-revolve-1

बॉस का यह स्पीकर आईपीएक्स रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी की फुहारों से बचाती है। यदि आप अपना फोन या लैपटॉप इस स्पीकर से कनेक्ट करना चाहते हैं तो इसमें ब्लूटूथ, एनएफसी और आॅक्स का आॅप्शन मौजूद है। इस स्पीकर के साथ एक दो अलग अलग डिवाईस जोड़े जा सकते हैं।

बिना बैटरी के चलेगा यह फोन, हवा से होगा चार्ज, देखें एक भारतीय का अनोखा कमाल

साउंडलिंक रिवोल्व प्लस का वजन महज़ 0.9केजी है तथा इसमें माइक्रोफोन की सुविधा भी दी गई है। भारत में यह दमदार स्पीकर ट्रिपल ब्लैक और ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है जो 24,500 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्पीकर को बॉस की आॅफिशियल साइट के साथ ही रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।