सिर्फ 899 रुपये में आया Boult ईयर बड्स, तीन नए मॉडल हुए लॉन्च

Join Us icon
boult y1 pro w50 w20 tws launched price starting rs 899 only
Highlights

  • तीनों नए मॉडल में शानदार डिजाइन और फीचर्स हैं।
  • Boult W20 डिवाइस केवल 899 रुपये का है।
  • तीनों ईयरबड्स में IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस तकनीक है।

Boult ने टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स की रेंज का विस्तार करते हुए तीन नए मॉडल की पेशकश की है। इसमें Y1 Pro, W50 और W20 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स शामिल हैं। नए जमाने के इन बड्स में शानदार डिजाइन और फीचर्स का अनुभव मिलेगा। खास बात यह है कि कीमत केवल 899 रुपये से शुरू हो रही है। अगर आप डिवाइस लेना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न से खरीद सकते हैं। आइए, आगे प्राइस और स्पेसिफिकेशन डिटेल जानते हैं।

Y1 Pro, W50 और W20 बड्स की कीमत

  • इस रेंज में Boult W20 सबसे किफायती TWS है। इसकी कीमत केवल 899 रुपये है। यह स्पेस ब्लैक, पाइन ग्रीन और ग्लेशियर ब्लू जैसे तीन कलर में उपलब्ध है।
  • Boult W50 बड्स को केवल 999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस ऐश ब्लैक, ब्लू लस्टर, सिल्वर सैंड और रूबी ब्रॉन्ज़ जैसे चार कलर में आता है।
  • Boult Y1 Pro बड्स को 1,099 रुपये में पेश किया गया है। यह मैटेलिक फिनिश के साथ ब्लैक, रेड और ब्लू जैसे तीन कलर में उपलब्ध है।

Boult W20 के स्पेसिफिकेशंस

  • यह बड्स एक बार चार्ज करने पर 32 घंटे का प्लेटाइम और 120 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
  • फास्ट चार्जिंग की मदद से केवल 10 मिनट में आपको 120 मिनट का प्लेटाइम मिल सकता है।
  • ईयरबड्स को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है।
  • कॉम्बैट गेमिंग मोड के साथ गेमर्स के लिए 45ms लटेंसी है। इसमें बूमएक्स तकनीक के साथ 13 मिमी ड्राइवर, हाई बास और ऑडियो क्वालिटी मिलती है।
  • Boult W20 ईयरबड्स में कॉल के लिए ZEN ENC माइक लगा है।
  • इसमें ब्लिंक एंड पेयर तकनीक, ब्लूटूथ 5.3, टच कंट्रोल, IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और वॉयस असिस्टेंट मिल रहा है।

Boult W50 के स्पेसिफिकेशंस

  • Boult W50 बड्स में 50 घंटे तक का प्लेटाइम और फास्ट-चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 150 मिनट तक का प्लेटाइम दे सकते हैं।
  • इसमें भी 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी का दावा किया गया है।
  • यह ज़ेन क्वाड माइक ईएनसी तकनीक के साथ आता है, जिससे क्रिस्टल-क्लियर वॉयस क्वालिटी मिलती है।
  • यह डिवाइस Boom X तकनीक और 13mm ड्राइवर से लैस है।
  • इसके अलावा ब्लिंक एंड पेयर तकनीक, ब्लूटूथ 5.3, टच कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन और IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस तकनीक दी गई है।

Boult Y1 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • Boult Y1 Pro ईयरबड्स में 60 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • इसमें भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह केवल 10 मिनट के चार्ज पर 120 मिनट तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है।
  • ईयरबड्स में ब्लिंक एंड पेयर तकनीक है। जिससे यूजर्स अपने फोन से आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं।
  • Boult Y1 Pro में ज़ेन क्वाड माइक ईएनसी तकनीक दी गई है। जो कॉल क्वालिटी और नॉइज़ कंस्लेशन में मदद करती है।
  • यह बड्स 13mm ड्राइवर और BoomX बेस से लैस हैं।
  • इसमें टच कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस तकनीक मिल जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here