बीएसएनएल ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, अब 319 रुपये में करे सकेंगे 90 दिनों तक जी भर के बात

Join Us icon

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले हफ्ते ही अपना अनलिमिटेड डाटा वाला प्लान पेश किया था जो 999 रुपये में अनलिमिटेड डाटा और वॉयस कॉल दे रहा था। वहीं अब बीएसएनएल ने अपने दो और नए प्लान पेश कर दिए हैं। बीएसएनएल ने ये दो नए प्लाान स्पैशल टैरिफ वाउचर की तरह पेश किए हैं, जिनका लाभ कंपनी ने प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा।

बीएसएनएल की ओर से 99 रुपये और 319 रुपये के दो प्रीपेड प्लान पेश किए गए हैं। ये दोनों ही प्लान खासतौर पर कॉलिंग बेनिफिट के साथ पेश किए गए हैं। बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान जहां 26 दिनों की वेलिडिट के साथ आता है वहीं इसके 319 रुपये प्लान को 90 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है।

girl-with-phone-indian-9

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के ये दोनों ही प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आते हैं। इन प्लान्स में लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल के साथ ही रोमिंग इन​कमिंग व आउटगोइंग अनलिमिटेड फ्री दी जा रही हैं। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में पर्सनलाइज़्ड रिंगटोन की सुविधा भी मिल रही है।

बीएसएनएल दे रहा है 6 महीनों तक अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉल, कीमत सिर्फ 999 रुपये

बीएसएनएल के इस प्लान में कंपनी की ओर से कोई डाटा बेनिफिट नहीं दिया गया है। वहीं बीएसएनएल के Maximum 999 प्लान में 181 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जिसमें दैनिक 1जीबी की लिमिट पूरी होने के बाद 40 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चलता रहेगा। इस प्लान में लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल पूरी तरह से फ्री दी गई है तथा साथ ही हर दिन 100 एसएमएस बीएसएनएल नंबर पर क्रेडिट होंगे।