बीएसएनएल दे रहा है 6 महीनों तक अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉल, कीमत सिर्फ 999 रुपये

Join Us icon

देश के टेलीकॉम बाजार में मची प्राइज़ वॉर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सस्ते प्लान्स पेश करने और टैरिफ प्लान्स की कीमतें कम करने के बाद अब टेलीकॉम कंपनियां मौजूद प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट बढ़ा रही है। रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियों ने जहां अपने प्लान्स अपग्रेड कर यूजर्स को लुभाया है, वहीं अब देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ऐसा प्लान लेकर आई है जो न सिर्फ 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा देगा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस भी मुफ्त प्रदान करेगा।

भारतीय टेलीकॉम निगम लिमिटेड ने ‘Maximum 999’ नाम से नया प्लान पेश किया है। यह प्लान 6 महीनों के लिए बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट और वॉयस कॉल का फायदा देगा। 999 रुपये वाले इस प्लान की बात करें तो यह प्लान यूं तो पूरे एक साल यानि 365 दिनों के लिए पेश किया गया है लेकिन शुरू के 6 महीने यानि 181 तक यह ग्राहकों को ​अनलिमिटेड मजा देगा।

bsnl-maximum-plan

BSNL Maximum 999 प्लान में 181 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। दिन में 1जीबी डाटा की खपत होने के बाद भी 40 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चलता रहेगा। इस प्लान में लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल पूरी तरह से फ्री दी गई है तथा साथ ही हर दिन 100 एसएमएस बीएसएनएल नंबर पर क्रेडिट होंगे।

नोकिया 9, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 अप्रैल में आएंगे भारत

181 दिन खत्म हो जाने के बाद बाकि बचे दिनों में कंपनी फिलहाल कोई इंटरनेट डाटा व फ्री वॉयस कॉल नहीं दे रही है। 181 दिनों के बाद इस प्लान के उपर ही किसी अन्य प्लान का रिचार्ज कराया जा सकेगा या नहीं अभी ​इसकी जानकारी साफ नहीं हो पाई है। ध्यान रहें कि दिल्ली व मुंबई में बीएसएनएल अपनी सेवाएं एमटीएनएल के रूप में दे रही है ​लिहाजा इन दोनों महानगरों में इस प्लान में वॉयस कॉल फ्री नहीं दी जा रही है।