बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुशखबरी, बंपर ऑफर की उपलब्धता बड़ी

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया दांव चला है। इस बार कंपनी ने अपने पॉपुलर ‘बंपर ऑफर’ की वैधता को बढ़ाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस ऑफर की वैधता को बढ़ाया गया हो। पिछले साल सितंबर में पेश किए गए बंपर ऑफर की वैधता अब 30 अप्रैल 2019 हो गई है। इसका सीधा-सीधा फायदा बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा। बीएसएनएल के बंपर ऑफर के अंदर 186 रुपए से 2,099 रुपए तक के रीचार्च आते हैं।

बता दें कि पिछले साल नंबर में कंपनी ने 1,699 रुपए और 2,099 रुपए वाले प्लान को भी ‘बंपर ऑफर’ के साथ जोड़ था। वहीं, बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस बात की जानकारी को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि, इस अपडेट की जानकारी को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक पर स्पॉट किया गया था। बंपर ऑफर के अंदर 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, 999 रुपए, 1,699 रुपए और 2,099 रुपए वाले प्लान शामिल हैं।

व्हाट्सऐप दे रहा है 1.8 करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस दिखानी होगी अपने दिमाग की ताकत

इसके अलावा बीएसएनएल के इन प्लान की वैधता में किसी प्रकार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। कपंनी पहले की तरह ही 186 रुपए वाला प्लान में 28 दिनों, 429 रुपए वाले प्लान में 81 दिनों, 485 रुपए वाले प्लान में 90 दिनों की वैधता दे रही है। वहीं, 1,699 रुपए और 2,099 रुपए वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आ रहे हैं। आखिर में बात करें 999 रुपए वाले प्लान की तो इसमें आपको 181 दिनों की वैधता मिलेगी। केरल को छोड़कर बीएसएनएल का यह प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध है।

जानें 100 रुपये से कम में किस कंपनी का प्रीपेड प्लान है बेस्ट, जियो, एयरटेल, बीएसएनएल या वोडाफोन

वैधता के अलावा इन ऑफर्स में मिलने वाला डाटा में थोड़ा बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद बीएसएनएल यूजर्स को 186 रुपए वाले प्लान के 3.2 जीबी डाटा, 429 रुपए और 999 रुपए वाले के प्लान के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 485 रुपए और 666 रुपए वाला प्लान के साथ प्रतिदिन 3.7 जीबी डाटा, 1,699 रुपए वाले प्लान के साथ 4.2 जीबी डाटा और 2,099 रुपए वाले प्लान के साथ प्रतिदिन 6.2 जीबी डाटा मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here