बीएसएनएल दे रहा है 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम

Join Us icon

रिलायंस जियो द्वारा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा सर्विस लॉन्च करने के बाद पिछले तीन माह से हर रोज किसी न किसी कपंनी द्वारा कॉल दर में कमी की सूचना मिल रही है। पहले एयरटेल ने अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा लॉन्च की फिर वोडाफोन और आइडिया ने भी अपने प्लान पेश किए। अब नया नाम सरकारी उपक्रम बीएसएनएल का है।

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लिए नये साल के तोहफे के रूप में 6 रुपये और 7 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। 6 रुपये और 7 रुपये में आपको न सिर्फ कॉल मिलेगा बल्कि कंपनी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा। इस प्लान में कंपनी सस्ती कॉल भी दे रही है।

trai-blogqpot 91Mobiles

6 रुपये
इस प्लान के तहत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मात्र 6 रुपये से रिचार्ज कराना होगा जिसमें उन्हें 300 एमबी का फ्री डाटा मिलेगा तथा 100 रुपये का टॉकटाईम भी दिया जाएगा जो 180 दिनों तक वैलिड होगा।

कंपनी की ओर से दिया जा रहा 100 रुपये का टॉकटाईम ग्राहकों के मोबाईल नंबर पर 5 महीनों तक 20रुपये प्रति माह के हिसाब से क्रेडिट होगा।

अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी

प्लान में कॉल रेट प्रति सेकेंड के हिसाब से रहेंगे, जिसमें आॅन नेटवर्क कॉल करने पर यूजर्स को 1 पैसा प्रति 3 सेकेंड के हिसाब से देने होंगे तथा आॅफ नेटवर्क पर 3 सेकेंड के 2 पैसे देने होंगे।
यह कॉल रेट 60 दिन तक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के काम करेंगे परंतु तीन माह बाद भी समान दर पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 36रुपये का रिचार्ज कर इस प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाना होगा।

डाटा की बात की जाए तो इस पैक में बीएसएनएल यूजर्स को पांच महीने तक हर माह 50 एमबी डाटा दिया जा रहा है।

idea-4g-data 91Mobiles

7 रुपये
यह आॅफर बीएसएनएल के नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध ​है। जो भी ग्राहक बीएसएनएल का नया नंबर लेगा उन्हें 7 रुपये के रिचार्ज पर 100 रुपये का टॉकटाइम तथा 300 एमबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा जो 180 दिनों तक मान्य रहेगा।

इस प्लान में भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा 100 रुपये का टॉकटाईम बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 20रुपये प्रति माह के हिसाब से पांच महीनों तक मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में हो सकता है नोट की तरह पेन सपोर्ट

इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रति मिनट के हिसाब से कॉल रेट पे करने होंगे, जिसमें आॅन नेटवर्क कॉल करने पर यूजर्स को 10 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से देने होंगे तथा आॅफ नेटवर्क पर प्रति मिनट के 30 पैसे देने होंगे।
यह कॉल रेट भी 60 दिन तक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के काम करेंगे परंतु तीन माह बाद भी समान दर पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 37रुपये का रिचार्ज कर इस प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाना होगा।

यह डाटा प्लान भी 6रुपये वाले डाटा प्लान की तरह है जिसमें पांच महीने तक बीएसएनएल यूजर्स को 50 एमबी प्रति माह डाटा प्राप्त होगा।