अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी

Join Us icon

विश्व के सबसे सस्ते स्मार्टफोन का दावा करने वाली फ्रीडम 251 की निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स एक वक्त पर पूरे देश के लोगों की जुबान पर कायम थी। कारण चाहे सही हो गलत पर हर कोई इसकी चर्चा कर रहा था। वहीं कुछ दिन पहले हमने खबर दी थी कि रिंगिंग बेल्स बंद होने वाली है और फ्रीडम 251 फोन के लिए जो लोग आशा लगाए बैठे हैं वे आशा छोड़ दें। वहीं आज एक नई खबर से यह और भी पुख्ता हो गया है कि अब लोगों को फ्रीडम 251 लगभग नामुमकिन हो गया है और कंपनी बंद होने के कगार पर है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि मोहित गोयल और उनकी पत्नी धारणा ने रिंगिंग बेल्स से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी का सारा कार्यभार अब से अनमोल संभालेंगे। इस खबर के बाद 251 रुपये में विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स अब सवालों के घेरे में आ गई है।

freedom-251-91Mobiles

खबरों के मुताबिक मोहित गोयल अब एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से नई कंपनी की शुरूवात कर चुके हैं जिसमें रिंगिंग बेल्स में उनकी सहयोगी रही उनकी पत्नी धारणा गोयल भी भागीदार हो सकती है। एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को इस माह 7 दिसंबर को बनाया गया है। कंपनी के निर्माण के दौरान इसका आॅथराईज कैपिटल 25 लाख रुपये आंका गया तथा पेडअप कैपिटल बीस लाख रुपये है और कंपनी का आॅफिशियल एड्रेस, कैलाश कॉलोनी, नई दिल्ली लिस्ट किया गया है।

रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील

गौरतलब है कि 251 रुपये में स्मार्टफोन बनाने के दावे के बाद रिंगिंग बेल्स के फोन फ्रीडम 251 को पाने के लिए देशभर से तकरीबन 7 करोड़ लोगों ने फोन की प्री बुकिंग कराई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद यह कंपनी निर्माण तथा सेल्स व सर्विस को लेकर सवालों के घेरे में आ गई थी और कंपनी की ओर से फोन का प्रोडक्शन रोकना पड़ा था।
सूत्रों के अनुसार 30 हजार से ज़्यादा लोगों ने फोन की एंडवांस पेमेंट भी कर दी थी लेकिन कंपनी तय समय सीमा के अंदर लोगों को फोन उपलब्ध कराने में असक्षम साबित हुई थी।

मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी

एक के बाद एक सदस्य का कंपनी छोड़ना यह साफ कर रहा है कि रिंगिंग बेल्स अब विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारतीयों तक नहीं पहुंचाने वाली। क्या आप भी फ्रीडम 251 के चक्कर में फंसकर स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ?