
सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ के आगामी हाईएंड डिवाईस एस8 लगातार चर्चा में बना हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले जहां यह खबर सामने आई थी कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6-इंच डिसप्ले तथा 8जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है वहीं अब ताजा लीक में यह सुनने को मिल रहा है कंपनी अपने इस फोन के साथ स्टाइलस पेन भी पेश कर सकती है।
यदि आपके पास मोटो जी4 प्लस है तो मिलने वाले हैं कई दमदार फीचर्स
माइक्रोब्लागिंग साईट वीबो पर छपे एक लीक मे यह बात सामने आई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्टाइलस पेन से भी लैस हो सकता है। लैंग ज़ी देव नाम के एक टिपस्टर ने वीबो पर लिखा है कि गैलेक्सी एस8 के डिजाईन तथा साईज़ को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सैमसंग के इस फोन में स्टाइलस पेन का फीचर भी हो। लैंग ने आगे लिखा है कि सैमसंग लगातार अपने स्मार्टफोन को उच्च तकनीकों से लैस कर रही है, और हो सकता है सैगसंग के आने वाले फोन एआई आर्टफिशल इंटेलिजेंस के साथ वीआर सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाए।
गौरतलब है कि सैमसंग ने अब तक अपनी नोट सीरीज़ में ही स्टाइलस पेन पेश किया गया है और अगर एस8 मे यह फीचर जोड़ा जाता है तो यह गैलैक्सी एस सीरीज़ का पहला ऐसा फोन होगा जो स्टाइलस पेन सपोर्ट करेगा।
अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी
कोरियन वेब एमके न्यूज़ ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि सैमसंग 6 इंच की स्क्रीन पर अपना आगामी स्मार्टन लॉन्च कर सकती है। वहीं इस फोन के डिजाईन पर गौर किया जाए तो पहले आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस8 में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90:1 हो सकता है। तथा इसकी स्क्रीन आरजीबी सुपर एमोलेड पैनल पर क्वॉड एचडी रेज्यूलेशन में हो सकती है।
रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील
आपको बता दें कि एस8 के लिए कंपनी पहली बार स्वयं का 835 प्रोसेसर पेश करना चाह रही है जिसके लिए सैमसंग क्वालकॉम के साथ मिलकर 10एनएम तकनीक तैयार कर रही है।



















