
टेलीकॉम सेक्टर की निजी कंपनियों के बीच मची खींच-तान से सरकारी सेवा प्रदाता भारतीय संचार निगम लिमिटेड भी अछूती नहीं रही है। संचार कंपनियों को टक्कर देते हुए बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहको के लिए नया आॅफर जारी किया है जिसमें प्रतिदिन सीमित नेशनल मुफ्त वॉयस कॉल के साथ ही इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
वोडाफोन रेड प्लान दे रहा तीन गुणा ज़्यादा डाटा
प्लान 149
बीएसएनएल ने मात्र 149 रुपये में अपने ग्राहकों के लिए प्लान जारी किया है। इस प्लान के अंतर्गत प्रतिदिन 30 मिनट के लिए लोकल तथा एसटीडी नंबर पर मुफ्त कॉल की जा सकती है।
फ्लिपकार्ट से 4जी फोन की खरीदारी से आईडिया देगा 15जीबी मुफ्त डाटा
इस प्लान का लाभ बीएसएनएल से जुड़ने वाले नए ग्राहक ही उठा सकते हैं जिन्हें 149 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने तक रोज़ाना 30 मिनट प्राप्त होंगे।
प्लान 439
इसके साथ ही बीएसएनएल ने इसी प्लान को तीन माह की वेलिडिटी के साथ भी लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत 439 रुपये से रिचार्ज करने पर तीन महीने तक प्रतिदिन 30 नेशनल मिनट दिए जाऐंगे।



















