
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने साल 2022 की शुरूआत होते ही NewYear Offer पेश किया था जिसके तहत मोबाइल प्लान रिचार्ज करने पर कंपनी की ओर से 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है। बीएसएनएल ने यह ऑफर PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपये वाले प्लान के साथ पेश किया था जिसका फायदा उठाने के लिए अब अंतिम दो दिन का समय बचा है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea द्वारा रिचार्ज महंगे किए जाने के बाद मोबाइल यूजर्स के लिए बीएसएनएल की ओर यह बेहद बड़ा तोहफा है।
BSNL Offer
बीएसएनएल के इस न्यू ईयर ऑफर की बात करें तो कंपनी अपने 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। 2399 रुपये वाला यह प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन ऑफर के तहत इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। बीएसएनएल कंपनी के मोबाइल उपभोक्ता समान कीमत पर 365 दिन + 90 दिन यानी 455 दिनों की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 15 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था यानी इस शानदार मुफ्त ऑफर का लाभ उठाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन शेष बचे हैं।
Don’t miss this #NewYear #Offer from #BSNL. Recharge today!#PV2399 pic.twitter.com/QrImS349vk
— BSNL India (@BSNLCorporate) January 12, 2022
BSNL का 2399 रुपये प्लान
बीएसएनएल के 2399 रुपये वाले इस प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही पेश किया हुआ है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर दिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। यानी बीएसएनएल यूजर्स प्लान में कुल 1095 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अब 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने के बाद बीएसएनएल उपभोक्ता 2399 रुपये में कुल 1365 जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे।
ढ़ेर सारे डाटा के साथ ही बीएसएनएल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करती है। यह कॉलिंग लोकल व एसटीडी सभी नंबरों पर फ्री रहती है तथा किसी भी नेटवर्क पर इस यूज़ पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकता है। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।





















