बीएसएनएल ने लॉन्च किया 78 रुपए का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 3जीबी डाटा

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) ने पिछले साल दीपावली के खास मौके पर 78 रुपये का सस्ता प्लान पेश किया था जो कि कुछ ही दिन के लिए उपलब्ध था। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर इस प्लान को पेश किया है, जिसमें पहले से ज्यादा लाभ मिल रहे हैं। हालांकि, इस प्लान को नया ही कहा जाएगा क्योंकि कंपनी ने इस प्लान को इरोज नाउ के साथ मिलकर पेशकिया है।

बता दें कि कुछ समय पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इरोज नाउ के साथ एक कंटेंट डील की थी। इसी के तहत कंपनी ने अपना पहला प्लान पेश किया है, जिसमें इस इरोज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

जियो की टक्कर में बीएसएनएल ने लॉन्च किया 269 रुपए वाला प्रीपेड पैक, मिलेगा 2.6जीबी डाटा और बहुत कुछ

इसका मतलब इस एसटीवी78 रुपए वाले प्लान के साथ डाटा, फ्री कॉलिंग और इरोज नाउ का कंटेंट फ्री मिलेगा। इस प्लान को प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिसमें 8 दिनों की वैधता और हर दिन 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले प्रतिदिन का 3 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80केबीपीएस हो जाएगी। कंपनी के इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। ऐसे में आपको पूरे 8 दिन फ्री कॉलिंग और हर दिन के हिसाब से 8 दिन के लिए 24जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की जानकारी टेलीकॉम टॉक पर देखी गई है।

बीएसएनएल ने कम की 99 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, जानें क्या है वजह

याद दिला दें कि बीएसएनएल ने इस महीने की शुरुआत में इरोज नाउ से डील की थी, जिस समय जानकारी सामने आई थी की इरोज नाउ के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ नए प्लान जनवरी के अंत में लॉन्च होंगे।

इस पार्टनरशिप के अंदर बीएसएनएल के एसटीवी78 रुपए वाले प्लान लेने वाले ग्राहकों को इरोज नाउ में मौजूद 11,000 मूवीज, म्यूजिक वीडियोज, ओरिजनल वेब शोज और कई एक्सक्लूसिव वीडियोज देखने को मिलेंगी। इस प्लान को कंपनी ने सभी सर्किलों के लिए उपलब्ध कराया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here