बीएसएनएल ने कम की 99 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, जानें क्या है वजह

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/BSNL-1.jpg

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से अपने नए प्लान और पुराने प्लान्स में ज्यादा लाभ देकर जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। लेकिन, इस बार बीएसएनएल के कदम से उसके प्रीपेड ग्राहकों को झटका लग सकता है। कंपनी ने अपने 99 रुपए वाले प्रीपेड पैक में कुछ बदलाव किए हैं जो ग्राहकों के हक में नहीं है।

टेलीकॉमटॉक की खबर के अनुसार बीएसएनएल के इस रीचार्ज पैक की वैधता को अब 24 दिन कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले 99 रुपए वाले पैक को 26 दिनों की वैधता के साथ पेश किया। इसके अलावा रिपोर्ट सामने आई है कि बीएसएनएल प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सिम रिप्लेसमेंट चार्ज बढ़ा सकती है। इस चार्ज के बढ़ाने के बाद ग्राहकों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।इसके अलावा बीएसएनएल ने हाल ही में वार्षिक प्रीपेड रीचार्ज पैक भी पेश किया था।

देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

बीएसएनएल की ओर से इस पैक को प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा देने के लिए पेश किया गया था। इस बदलाव के बाद बीएसएनएल प्रीपेड यूज़र अब (दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर) अनलिमिटेड कॉल का फायदा सिर्फ 24 दिनों तक उठा सकेंगे। इसके अलावा इस पैक में मिलने वाली पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन का एक्सेस मुफ्त ही रहेगा।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 1 साल की वेलिडिटी वाले प्लान, देखें कौन-सा है बेस्ट

99 रुपए वाले पैक के साथ ही कंपनी ने 319 रुपए वाले रीचार्ज पैक को भी पेश किया था, जिसकी वैधता 90 दिनों की है। वहीं, ऑफिशियल लिस्टिंग में आंध्र प्रदेश व हरियाणा सर्कल में बीएसएनएल के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिन दिखाई दे रही है।

बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि बीएसएनएल ने भारत फाइबर सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस के दम पर कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में राज़ कर रही जियो की गीगाफाइबर सर्विस से मुकाबला करने की कोशिश करेगी। हालांकि, अभी जियो की सर्विस पेश नहीं की गई है। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि नई हाई-स्पीड फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) सर्विस के अंदर बीएसएनएल यूजर्स को 35जीबी डाटा प्रति दिन देगी और वह भी सिर्फ 1.1 रुपए प्रति जीबी की दर से।